MLA Manoj Kumar Pandey Allegation of land Grabbing: रायबरेली के ऊंचाहार से सपा के बागी विधायक मनोज कुमार पांडेय पर दलितों की जमीन हथियाने का आरोप लगा है। वहीं, इससे नाराज दलित समाज धरने पर बैठ गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी पीड़ित दलितों के समर्थन में विकास भवन पहुंचीं, जहां दलित समाज के लोग धरने पर बैठे हुए हैं। रंजना चौधरी ने जिलाधिकारी को धरना स्थल पर बुलाने की मांग की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों पर लगाया आरोप
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है, यहां गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों की अनसुनी का नतीजा है कि आज पूरा दलित समाज धरने पर बैठने के लिए मजबूर हुआ है। उन्होंने कहा कि दलितों के इस मामले को लेकर वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी भाजपा की नेत्री हैं।
पिछले साल थामा था भाजपा का दामन
बता दें कि रायबरेली के ऊंचाहार से सपा के बागी विधायक मनोज कुमार पांडेय ने पिछले साल (2024) लोकसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। रायबरेली की ऊंचाहार सीट से तीन बार के विधायक मनोज को रायबरेली के दौलतपुर में चुनावी जनसभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया था। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा विधायक मनोज पांडेय के भाई और बेटे राज पांडेय को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई थी।
कौन हैं मनोज पांडेय?
मनोज पांडे रायबरेली की ऊंचाहार सीट से सपा के विधायक हैं। इस जिले में उनका काफी प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि जब से ये सीट बनी है तभी से इस सीट पर वो लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। मनोज पांडे ऊंचाहार सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही सपा सरकार में वो मंत्री भी रह चकुे हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा की लहर में भी मनोज पांडेय ने अपनी जीत बरकरार रखी थी। 2022 में भी भाजपा ने उन्हें हराने की पूरी कोशिश की। लेकिन, मनोज पांडेय ने तीसरी बार भी अपनी जीत को बरकरार रखा। मनोज कुमार पांडेय का जन्म 15 अप्रैल 1968 को रायबरेली में हुआ था। उन्होंने कानपुर के फिरोज गांधी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
22 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines