हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रैपिड रेल को लेकर नया अपडेट, 20 को PM मोदी आएंगे गाजियाबाद, प्रोग्राम में एंट्री शर्तों पर मिलेगी

Rapid Rail Inaugration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को पहली रैपिड रेल देने के लिए 20 अक्टूबर को गाजियाबाद आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों पर एक नजर डालिए…

विज्ञापन
PM Narendra Modi

Rapid Rail Inaugration Programme Date Finalised: देश को पहली रैपिड रेल मिलने जा रही है। इसके उद्धाटन की तारीख फाइनल हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को पहली रैपिड रेल देने के लिए 20 अक्टूबर को गाजियाबाद आ रहे हैं। गाजियाबाद प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार ने उद्घाटन समारोह की तैयारियों को फाइनल टच देना शुरू कर दिया है। करीब 50 हजार लोग इस उद्घाटन समारोह के साक्षी बनेंगे। लोगों को बसों में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए 625 फीट की लंबाई और 315 फीट की चौड़ाई में 35 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी, जिनके दोनों तरफ खड़े होने की जगह छोड़ी जाएगी। वहीं वाहनों को पास के साथ की कार्यक्रम में एंट्री मिलेगी।

यह भी पढ़ें: पिता स्टेनोग्राफर, 2 भाई, खुद IIT से ग्रेजुएट…कौन हैं देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला राधा वेम्बू?

कार्यक्रम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे

गाजियाबाद प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश पुलिस और सेना को दिए हैं। धरती, आसमान और पानी के अंदर भी जवानों को तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के ऊपर ड्रोन मंडराते रहेंगे। रैपिडएक्स के 17 किलोमीटर रूट पर और शहरभर की सड़कों पर पुलिस, सेना के जवान, NSG कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। करीब 5 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पहला घेरा SPG का होगा। इसके बाद NSG, फिर पुलिस जवान होंगे। बाहर से 50 ACP और CO गाजियाबाद बुलाए गए हैं। इनके अलावा खोजी दस्ते, एंटी माइन्स, एंटी सबोटाज, जैमर, ATS, STF, IB के अधिकारी भी तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बिग-बी ने PM मोदी की फोटो शेयर कर लिखा- ‘मैं नहीं आ पाऊंगा’, प्रधानमंत्री ने जवाब देकर किया आमंत्रित

12 पार्किंग प्लेस और पास के साथ एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई तक रैपिड रेल में आएंगे। इस दौरान रूट पर वाहनों की आवाजाही बैन रहेगी। कार्यक्रम स्थल जर्मन हैंगर से ढका होगा। CCTV कैमरों से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनेगा। 12 पार्किंग प्लेस बने हैं, जहां करीब 3 हजार व्हीकल्स पार्क किए जाए सकेंगे। कार्यक्रम स्थल के 100 मीटर के दायरे में 8 पार्किंग होंगी। बाकी 200 से 500 मीटर के दायरे में होंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छोड़ सभी मंत्रियों, विधायकों, नेताओं, पुलिस अधिकारियों और मीडियो कर्मियों को पास से एंट्री मिलेगी। सभी के लिए अलग-अलग रंग के पास बनाए जाएंगे, जो कार की विंडो पर लगाना अनिवार्य होगा। हर पास पर पार्किंग तक जाने के लिए रूट मैप भी बना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें