समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन द्वारा दिए गए बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता और वह अपने बयान पर कायम हैं। विरोध में उतरी करणी सेना के पदाधिकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के समर्थकों द्वारा करणी सेना के पदाधिकारियों पर किए गए हमले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम भदौरिया ने नाराजगी जताई है। अस्पताल में भर्ती करणी सेना के कार्यकर्ताओं का हालचाल जानने के लिए वह पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता श्याम भदौरिया काफी नाराज दिखाई दिए।
क्यों शुरू हुआ विवाद?
बता दें कि सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था। विवादित बयान से गुस्साए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान करणी सेना और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया था।
पुलिस कमिश्नर से करेंगे मुलाकात
पुलिस की लाठीचार्ज में करणी सेना के कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लाठीचार्ज पर भड़के भाजपा नेता श्याम भदौरिया ने पुलिस कमिश्नर से पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर उन्हें निलंबित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने करणी सेना को पूरा समर्थन देने की बात कही है।
क्या बोले थे सपा सांसद?
राज्यसभा सांसद सुमन का कहना था कि राणा सांगा ने बाबर को इब्राहीम लोदी को हराने के लिए बुलाया था। अपनी बात रखने के दौरान सपा सांसद ने राणा सांगा को गद्दार कह दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इस पर कई प्रदेशों में राजनीति हो रही है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines