Smallest Ramcharitmanas On Glass Plate: राम मंदिर अयोध्या और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का क्रेज रामभक्तों और देशभर के लोगों पर छाया हुआ है। रामभक्त और कलाकार अपने-अपने तरीके से भगवार श्रीराम, राम मंदिर और रामलला के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। ऐसी ही अटूट आस्था उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल राम मंदिर और रामलला में रखते हैं, जिसे उन्होंने अपनी कलाकारी में भी दिखाया। प्रोफेसर अजय ने एक ऐसी चित्रकारी की है, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। इस कलाकार के लिए प्रोफेसर के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है।
300 पंक्तियों में लिख दी पूरी श्री रामचरितमानस
दरअसल, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ में कार्यरत प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने एक इतिहास रचा है। उन्होंने कांच की प्लेट पर श्री रामचरितमानस को उकेर दिया। उन्होंने ऑक्साइड से कांच की प्लेट की एक साइड पर लेप किया और उस पर महाकाव्य की 300 पंक्तियां उकेर कर गजब का हुनर दिखाया। यह देश की सबसे छोटी श्री रामचरितमानस बताई जा रही है। वहीं इस कलाकारी के लिए प्रोफेसर अजय का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है, जिसका सर्टिफिकेट भी उन्हें मिल गया है। प्रोफेसर अजय का सपना इस रामचरितमानस का राम मंदिर अयोध्या में अर्पित करने का है।
उत्तर प्रदेश के बीकॉम स्टूडेंट द्वारा अखबार की रद्दी से बनाया गया राम मंदिर का मॉडल।
मुजफ्फरनगर के छात्र ने बनाया राम मंदिर का मॉडल
दूसरी और, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रहने वाले बीकॉम के छात्र ने रद्दी से राम मंदिर अयोध्या का खूबसूरत मॉडल बनाया है, जिसके लिए उसने 8 हजार स्टिक्स और उन्हें जोड़ने के लिए फेविकोल का इस्तेमाल किया। गांधी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय तुषार ने बताया कि उन्हें इस मॉडल को बनाने में 4 महीने लगे। कोरोना काल में कॉलेज बंद होने पर खाली समय पास करने के लिए उन्होंने मॉडल बनाना सीखा था। कैंप में उसे अखबारों की रद्दी से भी मॉडल बनाना सिखाया गया। उसी टेक्निक का इस्तेमाल करके उसने राम मंदिर का मॉडल बनाया है। वह बाइक, स्कूटर और ई-रिक्शा का मॉडल भी बना चुका है।
यह भी देखें: श्यामल रंग, डेढ़ टन वजन…Ram Mandir ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से जानिए कैसी है रामलला की प्रतिमा?
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines