Zero Carbon Emission EV Plus Transport, Ram Mandir उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी दिन मंदिर का उद्घाटन होगा। उससे पहले योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अयोध्या को शून्य-कार्बन उत्सर्जन ई-वाहन सुविधा से लैस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी एडीए ने भी विस्तृत कार्ययोजना पर काम करना शुरू कर दिया है।
भारत में निर्मित टाटा टिगोर ईवी कारों को प्राथमिकता
ई-वाहन परिवहन सुविधा के पहले चरण में चार यात्रियों की बैठने की क्षमता वाले 15ईवी प्लस चार पहिया ई-वाहनों को चिह्नित किया गया है। इस प्रक्रिया में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में निर्मित टाटा टिगोर ईवी कारों को प्राथमिकता दी जा रही है।
ई-कार्ट से श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन कर रहे बुजुर्ग श्रद्धालु
इसके अलावा, अयोध्या में एक चीनी कंपनी द्वारा निर्मित एक ई-कार्ट सेवा पिछले दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद से चालू है। इस सेवा में छह यात्रियों के बैठने की क्षमता है। यह मुख्य रूप से बुजुर्गों को हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर समेत अन्य तीर्थस्थलों की यात्रा करने में मदद करती है।
लखनऊ-अयोध्या के बीच ई-वाहन परिवहन सेवा का संचालन शुरू
योगी सरकार द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि लखनऊ और अयोध्या के बीच ई-वाहन परिवहन सेवा का संचालन भी शुरू हो गया है। यह सेवा मौजूदा समय में एडीए द्वारा एक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए संचालित की जा रही है।
200 ई-वाहनों का बेड़ा तैनात करने की योजना
राम मंदिर के उद्घाटन को देखते हुए 200 ई-वाहनों का बेड़ा तैनात करने की योजना है। इसी कड़ी में पैशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड एडीए की निजी साझेदारी के माध्यम से ईवी परिवहन प्रक्रिया के तहत ‘माई ईवी प्लस’ नाम से कैब सेवा शुरू की है। कंपनी के निदेशक प्रशांत गर्ग ने बताया कि यह सेवा छह जनवरी से अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।
लखनऊ से अयोध्या का किराया 3000 रुपये
गर्ग ने बताया कि यह एक पिक एंड ड्रॉप सुविधा आधारित सेवा है। यह सेवा लखनऊ और अयोध्या के बीच भी शुरू की गई है। इस सेवा के तहत एक तरफ की यात्रा का शुल्क 3000 रुपये रखा गया है।
अयोध्या में यह है किराया
प्रशांत गर्ग ने बताया कि अयोध्या में यात्रियों को 0 से 10 किमी की यात्रा के लिए 250 रुपये, 0 से 15 किमी की यात्रा के लिए 399 रुपये, 0 से 20 किमी की यात्रा के लिए 499 रुपये, 20 से 30 किमी की यात्रा के लिए 799 रुपये और 30 से 40 किमी की यात्रा के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें:
Ram Mandir Inauguration: तीन शहरों से अयोध्या के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, Air India का बड़ा ऐलान
Ram Mandir inauguration: कैसा होगा अयोध्या का Invitation Card? पहली झलक आई सामने
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
35 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
10 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines