PM Modi Traditional Clothes In Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला आज अपने घर वापस लौट आए हैं। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद श्रीरामचंद्र जी पूरी विधि-विधान से राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान से अयोध्या पहुंचे। इस दौरान वे पारंपरिक पोशाक में नजर आए।
जैसा देश, वैसा भेष के अनुसार ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पेशाकों का चयन करते हैं। दुनियाभर के नेताओं और दिग्गजों की नजरें उनके ड्रेस पर रहती हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान के तौर पर पहुंचे पीएम मोदी क्रीम रंग की धोती और कुर्ता पहने हुए थे। उनके ऊपर एक दुपट्टा भी था। उनके माथे पर तिलक लगा था।
यह भी पढ़ें : Ayodhya जानें का बना रहे हैं प्लान? जानें किस दिन मिलेगी सस्ती हवाई टिकट
हाथों में कमल का फूल भी था
पीएम मोदी राम मंदिर के परिसर पर पैदल चले और सीढ़ियां चढ़कर गर्भगृह तक पहुंचे। इस दौरान उनके हाथों में रामलला के लिए चांदी का मुकुट था। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए उन्होंने 11 दिनों तक उपवास रखा था और देश के अलग-अलग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की थी। मंदिर के अंदर अनुष्ठान के समय प्रधानमंत्री के हाथ में कमल का फूल भी था।
आसमान से कराई गई फूलों की बारिश
आपको बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा विधि संपन्न हो गई है। जब प्रधानमंत्री राम मंदिर के प्रांगण में पहुंचे, तब आसमान से फूलों की वर्षा कराई गई। देश विदेश से आए मेहमान इस समारोह के गवाह बने हैं।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
16 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
20 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines