Ram Mandir Ayodhaya Priest Training Session: अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर की कई नामी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। वहीं मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले पुजारियों का सेलेक्शन भी हो गया है। देशभर से करीब 20 अर्चक (पुजारी) सेलेक्ट किए गए हैं, जिनकी ट्रेनिंग आज से शुरू हो गई है। करीब 6 महीने तक ट्रेनिंग चलेगी और जो सफलतापूर्वक इस ट्रनिंग को पूरा कर लेंगे, वे मंदिर के पुजारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारियों के लिए भर्ती निकाली थी। करीब 3 हजार पुजारियों ने आवेदन किया, जिसमें से 200 पुजारियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इनमें से 20 सेलेक्ट किए गए।
कहां मिलेगी ट्रेनिंग और कितनी होगी सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुजारियों का सेलेक्शन वृन्दावन के प्रचारक जयकांत मिश्रा और अयोध्या के 2 महंतों मिथिलेश नंदिनी शरण और सत्यनारायण दास ने किया। अयोध्या के रामकोट मंदिर में ट्रेनिंग दी जाएगी। 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद पुजारियों को अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान पुजारियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की जाएगी। हिन्दू धर्म के विभिन्न विषयों और धर्मशास्त्रों के ज्ञाता पुजारियों को प्रशिक्षित करेंगे। विशेष तौर पर अर्चकों को सत्यनारायण दास ट्रेनिंग देंगे। रामलला की पूजा रामानंदी संप्रदाय के अनुसार की जाएगी। इस संप्रदाय के पहले आचार्य भगवान राम थे। सेलेक्ट हुए पुजारियों को इसी संप्रदाय की पूजा पद्धति सिखाई जाएगी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
6 महीने की ट्रेनिंग के बाद टेस्ट लिया जाएगा
ट्रेनिंग के दौरान पुजारियों को श्री राम मंदिर में रामलला की पूजा और अनुष्ठान की विधि समझाई जाएगी। इसका टेस्ट भी लिया जाएगा। 22 जनवरी 2024 से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर में होने वाली पूजा की विधि और स्वरूप बदल जाएगा। हर मंदिर में 2 पुजारी नियुक्ति होंगे, जो 2 शिफ्टों में करीब 8 घंटे की शिफ्ट देंगे। भंडारी, कोठारी और सेवादार भी नियुक्त होंगे।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
8 mins agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 hr ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
4 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
4 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
6 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
18 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines