Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा की पुलमेरिया गार्डन सोसायटी में स्विमिंग पूल को लेकर विवाद हो रहा है। एओए सचिव ने ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सचिव का आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने स्विमिंग पूल का नवीनीकरण कराने के नाम पर धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर थाना बीटा-2 पुलिस ने पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
शुरू से बरती लापरवाही
पुलमेरिया गार्डन सोसायटी की एओए के सचिव वेद प्रकाश वर्मा का आरोप है कि सोसायटी में बने स्विमिंग पूल का नवीनीकरण करवाया जाना था। इसके लिए उनसे एक फर्म के प्रोपराइटर आशु जैन, सचिन जैन और संभव जैन ने संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म स्विमिंग पूल नवीनीकरण का कार्य कराती है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। सचिव के मुताबिक कार्य शुरू होने पर प्रोपराइटर को 15 लाख 75 हजार रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि रुपये लेने के बाद काम करने वाली कंपनी ने लापरवाही शुरू कर दी।
जान से मारने की धमकी दी
एओए के सचिव वेद प्रकाश वर्मा का आरोप है कि सही निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया। इस बारे में उनसे बात की तो उधर से कोई जवाब नहीं दिया गया और काम को बंद कर दिया गया। इसके बाद कंपनी ने बीच में काम छोड़ दिया। सचिन ने रुपये वापस मांगे तो धमकी दी जाने लगी। इसके बाद एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया गया। यहां प्रोपराइटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार किया और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
वेद प्रकाश वर्मा का आरोप है कि उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आशु जैन, संभव जैन, सचिन जैन, रवि, हरेंद्र और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
10 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines