President in Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने भारत जल सप्ताह (7th India Water Week) का उद्घाटन किया।
इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार के मंत्री और इजराइल सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भविष्य में जल का महत्व समझाया।
…ताकि सभी को समान रूप से पानी मिले
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबित राष्ट्रपति मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में हो रहे कार्यक्रम में कहा कि आने वाले दशकों में भारत की जनसंख्या के तेजी से बढ़ने का अनुमान है। इसके लिए वाटर एमजीएमटी और वाटर गवर्नेंस सिस्टम की जरूरत होगी, जिससे भविष्य में पानी के समान वितरण और पुनर्चक्रण जैसे कार्य प्रभावी ढंग से हो सकेंगे।
भारत-इजराइल सरकारों में समझौता
कार्यक्रम में पहुंचे इजरायल निवासी अंब नाओर गिलोन ने बताया कि पानी के क्षेत्र में इजराइल और भारत का बहुत बड़ा सहयोग है। इजराइल जल संरक्षण उपचार में विश्व में अग्रणी है।
भारत और इजराइल में सरकार से सरकार का समझौता है। इजरायली कंपनियां भारत में नई तकनीक पेश करने की भी योजना बना रही हैं। बता दें कि जल शोधन और जल उपचार के लिए भारत में इजराइल की तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
भारत ने खुद को सफलतापूर्वक स्थापित कियाः शेखावत
सातवें भारत जल सप्ताह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम वर्षों से बांध पुनर्वास और सुधार कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रवेश करते ही भारत ने इस संबंध में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है। भारत सरकार भविष्य में जल को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है।
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
32 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
5 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
6 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
19 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
22 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines