Vindhya Expressway: उत्तर प्रदेश में जुलाई से एक और नए एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। योगी सरकार ने प्रयागराज से सोनभद्र के बीच 320 किलोमीटर लंबे नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना पर 22400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विंध्य एक्सप्रेसवे यूपी के 5 जिलों से होते हुए छत्तीसगढ़ और झारखंड से कनेक्ट होगा। इसके साथ ही विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे तैयार होगा। कुंभ मेले के दौरान ही योगी सरकार ने नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की थी। यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज से शुरू होकर मिर्जापुर, वाराणसी और चंदौली से होते हुए सोनभद्र तक जाएगा।
यह भी पढ़ें:पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, 13 राज्यों में गरज के साथ बारिश के आसार; जानें आपके शहर के मौसम का हाल
एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) की ओर से करवाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से छत्तीसगढ़ और झारखंड भी कनेक्ट होंगे। इसके अलावा 100 किलोमीटर लंबे विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण भी सरकार करवाएगी। इसके निर्माण से विंध्य और बुंदेलखंड का सीधा संपर्क पूर्वांचल से होगा। यह हाईवे सिक्स लेन होगा, जिसके ऊपर लगभग 7 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। विंध्य एक्सप्रेसवे पर चंदौली से एक नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना भी योगी सरकार ने बनाई है।
नए धार्मिक जोन बनाएगी यूपी सरकार
यह हाईवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गाजीपुर के बीच बनेगा। योगी सरकार ने प्रयागराज और वाराणसी के बीच नए धार्मिक जोन डेवलप करने का ऐलान भी किया है। इस जोन में प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, गाजीपुर और जौनपुर को शामिल किया जाएगा। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार काम कर रही है। नीति आयोग के अध्यक्ष ने भी मामले के संदर्भ में पिछले दिनों एक मीटिंग अधिकारियों के साथ की थी।
यह भी पढ़ें:SLBC Tunnel: सुरंग में फंसे 8 मजदूरों को बचाने उतरी भारतीय सेना, पीएम मोदी से सीएम रेड्डी की क्या हुई बात?
विंध्य एक्सप्रेसवे के बनने से वाराणसी-इकोनॉमिक रीजन को भी सीधा फायदा होगा। वाराणसी और प्रयागराज के बीच टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। यहां आर्थिक जोन भी विकसित किए जाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। इन जिलों के लिए मेगा इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित किए जाने हैं।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
8 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
10 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
10 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
12 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
13 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
13 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
15 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
15 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines