Mahakumbh Horrific Boat Accident: प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) में संगम पर एक नाव पलट गई जिसमें 9 लोग सवार थे। लोगों को डूबते हुए देख सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने 7 लोगों को तो बचा लिया। लेकिन 2 लोगों का कुछ पता नहीं चला है, जिनकी तलाश जारी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि महाकुंभ में भयानक हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कभी आग लगी तो कभी नाव पलटी। हालांकि इस हादसे में गनीमत ये रही कि भोले बाबा के आशीर्वाद से 7 बड़ा हादसा होने से टल गया।
कब हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में संगम पर मंगलवार को हुआ। एक नाव में 9 लोग सवार थे जो त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक से नाव पलट गई और सारे के सारे श्रद्धालु गंगा नदी में डूबने लगे। ऐसा होते देख पुलिस के जवानों और गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए 7 लोगों को तो बचा लिया। वहीं मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस ठेकेदार सुरेश कुमार अग्रवाल व उनकी रिश्तेदार ललिता का कुछ पता नहीं चला। पानी से निकालने के बाद लोगों को पास के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया।
यह भी पढ़ें:महाकुंभ से लौट रही बस का भयानक एक्सीडेंट, कैमूर में ट्रक-ऑटो भिड़ंत मे 3 की मौत की खबर
लापता की तलाश जारी
हालांकि 7 लोगों को तो जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन जो 2 डूबने की वजह से लापता हो गए हैं उनकी तलाश जारी है। दोनों को जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ढूंढ रही है। सूत्रों के अनुसार, सुरेश कुमार अग्रवाल एमईएस में ठेकेदार हैं जो देहरादून के रहने वाले हैं। पता चला है कि सुरेश अपने साथ पत्नी उषा देवी, दोस्त महावीर, बृजलाल, सुरेश चंद्र, गीता देवी को भी ले गए थे, जो भोले बाबा की कृपा से बच गए।
कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि इस ये भयानक हादसा प्रयागराज के अरैल घाट पर हुआ था। जब सभी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर स्नान के लिए जा रहे थे तो अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया। चप्पु वाली नाव का बैलेंस तेज बहाव में बिगड़ गया और वो पलट गई। श्रद्धालुओं की गलती ये रही की उन्होंने लाइफ जैकेट को उतारकर नाव पर रख दिया था, जिस वजह से वो अपने आपको बचा नहीं पा रहे थे। अगर सभी ने नियमों का पालन किया होता और लाइफ जैकेट पहना होता तो शायद ऐसा न होता।
यह भी पढ़ें: Watch: महाकुंभ से लौट रही बस के साथ भीषण हादसा, 7 तीर्थयात्रियों की मौत, बस और ट्रक में भयानक टक्कर
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 hr agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
6 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
11 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
11 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines