Prayagraj MahaKumbh: प्रयागराज महाकुंभ के लिए सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का ऐलान किया है। मेले में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। महाकुंभ के आयोजन में 2 सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सरकार ने बिजली के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अनुसार मेले के लिए 182 किलोमीटर हाई टेंशन लाइन का निर्माण किया गया है। वहीं, 1405 किलोमीटर लो टेंशन लाइन भी विभाग की ओर से तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें:कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी करार, कल सजा सुनाएगी NIA कोर्ट
सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ सरकार ने मेले में 40 हजार से अधिक रिचार्जेबल बल्ब लगाने का फैसला लिया है। ANI से विशेष बातचीत में बिजली विभाग के प्रभारी कार्यकारी अभियंता अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी प्रमुख स्थानों पर रिचार्जेबल बल्ब लगाए जाएंगे। शिविरों के लिए लगभग साढ़े 4 लाख कनेक्शन निर्धारित किए गए हैं। विद्युत विभाग इन बल्बों को करीब 2.7 करोड़ रुपये की लागत से खरीदेगा। गौरतलब है कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक यानी 45 दिन तक होगा। महाकुंभ को देखते हुए सरकार ने 92 सड़कों को दोबारा बनाया है।
ड्रोन से रखी जाएगी नजर
30 पुलों का निर्माण कर 800 साइन बोर्ड लगवाए हैं। ये साइन बोर्ड अलग-अलग भाषाओं में हैं। पहली बार सक्षम अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल त्रिवेणी नदी संगम क्षेत्र में होगा। यह ड्रोन पानी के अंदर 100 मीटर तक जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से हवाई ड्रोन भी तैनात किए जाएंगे। कुंभ में 2700 से अधिक एडवांस्ड कैमरे लगाए गए हैं। जो चेहरे की पहचान और वास्तविक समय की निगरानी में सक्षम हैं।
यह भी पढ़ें:‘मेरी बहनों को बेचना चाहते थे वो’; लखनऊ में 5 कत्ल करने वाले का कबूलनामा, वीडियो में किए खुलासे
ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तर्ज पर काम करेंगे। महाकुंभ को दुनिया का बड़ा आध्यात्मिक संगम माना जाता है। इस बार 40 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है। माना जाता है कि तीर्थ में स्नान करने से आत्मा शुद्ध होती है। भारत में हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक को पवित्र माना जाता है, जहां कुछ वर्षों के अंतराल पर कुंभ मेले लगते हैं।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
12 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines