Maha Kumbh 2025: महाकुंभ-2025 के लिए यूपी में नया महाकुंभ नगर जिला घोषित किया गया है। दरसअल, कुंभ के लिए ये अस्थायी जिला है, जिसे चार महीने के लिए बनाया गया है। इस नए जिले में चार तहसीलों के कुल 67 गांवों को शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार नए महाकुंभ नगर जिले का नया डीएम विजय किरन आनंद को बनाया गया है। प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांड़ ने नए जिले की अधिसूचना जारी की है।
जारी आदेश में बताया गया कि नए महाकुंभ नगर का कुल क्षेत्रफल करीब 6000 हेक्टेयर होगा। इस जिले में सदर सोरांव फूलपुर व करछना गांवों को शामिल किया गया है। बता दें नए जिले में डीएम को सभी प्रकार की शक्तियां और अधिकार दिए गए हैं। आदेश के अनुसार नया जिला पूरी तरह से संपूर्ण जिले की ही तरह काम करेगा। इसमें भी डीएम, एसएसपी समेत सभी विभागों के पद सृजित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: किसानों का दिल्ली मार्च स्थगित, दलित प्रेरणा स्थल पर करेंगे प्रदर्शन, जानें आगे का प्लान
6 शाही स्नान, 40 करोड़ लोग होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार ये नया जिला महाकुंभ 2025 के लिए 1 दिसंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए बनाया गया है। बता दें 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन होगा। स्थानीय प्रशासन का अनुमान है कि इस महाकुंभ में देश-विदेश के करीब 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अलावा महाकुंभ 2025 के दौरान कुल 6 शाही स्नान होने हैं। बता दें नए जिले में सदर तहसील के 25 गांव, सोरांव के 3, फूलपुर के 20 और करछना तहसील के 19 गांव शामिल किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: चीन और पाकिस्तान की उड़ेगी नींद, जल्द भारत के पास होंगे 26 राफेल लडाकू विमान
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
8 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
9 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
13 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines