PM Modi Varanasi Visit : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गन्ना किसानों और राम मंदिर का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
10 पॉइंट में पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच
1. पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस युवराज कहते हैं कि यूपी और काशी के नौजवान नशेड़ी हैं। जिनके खुद के होश ठिकाने में नहीं है, वो बच्चों और नौजवानों को नशेड़ी कह रहे हैं।
2. ये लोग मोदी को गाली देते-देते अब ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन और यूपी के नौजवानों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। अरे घोर परिवारवादियों- काशी और यूपी का नौजवान उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में जुटा है।
3. विपक्ष की बौखलाहट और गुस्से की एक और भी वजह है, वो है कि काशी और अयोध्या का नया स्वरूप। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। आखिर इन लोगों को प्रभु श्रीराम से इतनी नफरत क्यों है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में भरूच सीट पर INDIA का फैसला तो गुजरात में क्यों हो रहा विरोध
4. ये न तो परिवार और वोटबैंक से बाहर देख सकते हैं और न ही सोच सकते हैं। चुनाव में साथ आते हैं और फिर नतीजे ‘निल बटे सन्नाटा’ होने पर एक दूसरे को गाली देकर अलग हो जाते हैं।
5. मोदी की गारंटी है कि हर लाभार्थी को शत-प्रतिशत लाभ मिले। अब उत्तर प्रदेश ने भी मोदी को सारी सीटें देने का मन बना लिया है। यानी इस बार एनडीए के नाम यूपी की सारी सीटें होंगी।
6. परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने विकास में उत्तर प्रदेश को पीछे रखा। पहले की सरकारों ने यहां के नौजवानों का भविष्य छीना और यूपी को बीमारू राज्य बनाया।
7. केंद्र सरकार ने गन्ने के न्यूनतम मूल्य को बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। याद कीजिए वो समय, जब पहले की सरकार गन्ने के भुगतान के लिए कितनी मिन्नत करवाती थी। अब किसानों के बकाये भगुतान के साथ फसलों के भी दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर कैसे बनी बात? किसने निभाई अहम भूमिका
8. मैंने बनास डेयरी प्लांट में पशुपालक बहनों से बातचीत की। 2-3 साल पहले हमने किसान परिवारों की इन बहनों को स्वदेशी नस्ल की गीर गाय दी थीं। लक्ष्य था कि पूर्वांचल में बेहतर नस्ल की स्वदेशी गायों से किसान-पशुपालकों को फायदा हो और आज यहां साढ़े तीन सौ के करीब गीर गायें हैं।
9. बहनों ने बताया कि पहले जहां सामान्य गाय 5 लीटर दूध देती थी, वहीं अब गीर गाय से 15 लीटर तक दूध मिलता है। बहनें हर महीने हजारों रुपये कमाकर लखपति दीदी बन रही हैं।
10. बनास काशी संकुल से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही इस इलाके के किसनों की आय भी बढ़ेगी। देश में एक मॉडल के रूप में काशी आ रही है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines