PM Modi Uttarakhand visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के मुखवा में मां गंगा के दर्शन किए। इसके बाद पीएम ने हर्षिल घाटी समेत माउंट श्रीकंठ और हाॅर्न ऑफ हर्षिल देखा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे मां गंगा ने गोद ले लिया है। मां गंगा के आशीर्वाद से ही उनके गांव आया हूं। उत्तरांखड में हर सीजन ऑन रहना चाहिए। अब उत्तराखंड की वास्तविक आभा देखने को मिलेगी।
उत्तरकाशी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाने की जरूरत है और हमें इसे 365 दिन ‘बारहमासी’ बनाने की जरूरत है। यह उत्तराखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी मौसम ऑफ-सीजन न हो। यहां तक कि ऑफ-सीजन के दौरान भी पर्यटन जारी रहना चाहिए।
पीएम ने आगे कहा कि अगर देश-विदेश के लोग सर्दियों के दौरान यहां आएंगे, तो वे इस ‘देवभूमि’ की वास्तविक आभा को जान पाएंगे। शीतकालीन पर्यटन में ट्रैकिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियों का अनुभव लोगों के रोंगटे खड़े कर देगा। उत्तराखंड में सर्दियों का मौसम तीर्थयात्रा के लिए उपयुक्त है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: मुखवा देवी मंदिर पहुंच पीएम मोदी ने की गंगा आरती; जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व
पीएम ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए 2 रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 1962 में चीन ने उत्तराखंड के माणा और जांदुगांव को खाली करा दिया था। 60-70 के दशक तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। हमने उसको फिर से बसाने का काम किया है। मोदी ने आगे कहा कि मैं कंपनियों से कहना चाहता हूं कि वे अपने-अपने बड़े-बड़े सेमिनार और कांन्फ्रेंस के लिए उत्तराखंड आएं।
ये भी पढ़ेंः केंद्रीय कैबिनेट से केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे को मिली मंजूरी, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines