Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा अडेला सोसायटी में मंगलवार को बालकनी से प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। सोसायटी के लोग इस घटना से बेहद डरे हुए है। लोगों ने घटना से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। आरोप है कि घटिया क्वालिटी के चलते ऐसा हुआ है। सोसायटी के लोगों में इस बात का गुस्सा है। लोगों ने इसका विरोध जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बारिश शुरू होते ही आई समस्या
मंगलवार को हुई बारिश के दौरान सोसायटी में समस्या शुरू हो गई है। बालकनी से निर्माण का हिस्सा गिरने से लोगों में डर का माहौल है। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम इसका सही से रखरखाव नहीं करती है। इस वजह से आए दिन ऐसे मामले सामने आते है।
जहां गिरा हिस्सा वहां खेलते है बच्चे
सोसायटी के लोगों ने ग्रुप पर फोटो शेयर कर कहा है कि जहां पर प्लास्टर का हिस्सा गिरा है वहां पर बच्चे खेलते है। ऐसे में जिस दौरान प्लास्टर गिरा यदि उस दौरान वहां कोई बच्चा मौजूद रहता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
सुरक्षा आडिट की मांग
सोसायटी के लोगों ने मांग की है कि पूरी सोसायटी का सुरक्षा आडिट किया जाए। ऐसा होने से यह पता चल सकेगा कि सोसायटी में कहां-कहां खामी है। सुरक्षा आडिट होने पर उनको भी डर नहीं लगेगा। यदि सोसायटी सुरक्षित होगी तो वह यहां रहेंगे, नहीं तो कुछ और विकल्प निकालेंगे।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में रोक के बावजूद प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण, चार पर दर्ज हुआ केस
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines