Pintu Mahara Prayagraj : महाकुंभ खत्म हो चुका है लेकिन इसको लेकर अब भी विवाद चल रहा है। ताजा मामला एक नाविक परिवार को लेकर शुरू हुआ है। सीएम योगी ने महाकुंभ की सफलता का जिक्र करते हुए प्रयागराज के पिंटू की तारीफ की और बताया कि उसके परिवार ने महाकुंभ के दौरान 30 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन अब पिंटू की चौंकाने वाली हिस्ट्री सामने आ रही है। पिंटू प्रयागराज के नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर महाकुंभ के दौरान भी केस दर्ज हुआ था। आइए जानते हैं कि आखिर पिंटू महरा को लेकर क्या है पूरा विवाद।
महाकुंभ मेले के दौरान अरैल के पिंटू महरा ने अपने परिवारवालों संग मिलकर 30 करोड़ रुपये कमाए, इसका जिक्र सीएम योगी ने विधानसभा में किया था। अब पता चल रहा है कि पिंटू तो नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। इतना ही नहीं, हाल ही में खत्म हुए महाकुंभ के दौरान भी इस पर केस दर्ज हुआ था।
महाकुंभ के दौरान भी पिंटू पर दर्ज हुआ था केस
महाकुंभ के दौरान भी पिंटू महरा समेत आठ लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। 11 फरवरी को मेला कोतवाली में एक नाविक ने मुकदमा दर्ज करवाया था। नाविक शनि निषाद ने आरोप लगाया कि उसके भाई पिंटू निषाद को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया था। इतना ही नहीं, रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था।
पिंटू महरा पर कौन-कौन से मामले?
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिंटू पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, बमबाजी-फायरिंग जैसे संगीन अपराध भी शामिल हैं। 2009 में नैनी के लोकपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ और जेल भेजा गया था। आरोप था कि अनिरुद्ध उर्फ बर्रू निषाद व उसके छोटे बेटे छगन निषाद को गोलियों से भून दिया गया था।
साल 2017 में पिंटू पर एक और मुकदमा हुआ। एक शख्स पर हमला करने का आरोप लगा था। इस हमले में कुल तीन लोग जख्मी हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। साल 2022 में पिंटू के खिलाफ दारागंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ। तब एक परिवार को धमकाकर अपने पक्ष में गवाही कराने का आरोप लगा था।
यह भी पढ़ें : गंगा के मायके पहुंचे PM मोदी, बोले- ‘मुझे मां ने गोद ले लिया’, पढ़ें संबोधन की बड़ी बातें
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसको लेकर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि नाविक पिंटू महरा ने कुंभ में नाव चलवाकर 30 करोड़ कमाए। अब उसका कच्चा चिट्ठा सामने आ रहा है। वह नैनी के अरैल का कुख्यात अपराधी है। योगी जी, अपने सूचना सलाहकारों को बर्खास्त कीजिए। सोचिए भला, आपसे एक कुख्यात अपराधी का सदन में इतना महिमामंडन करवा डाला? हद है!
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
6 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
20 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines