People Caught Couple Sitting On Har Ki Pauri: सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ बदसलूकी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मामला प्रेम इश्क का है। वीडियो में लोग एक युवक का सिर मुंडवा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो संज्ञान लेते हुए SSP ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया। मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी का है। गंगा घाट पर बैठे लड़का-लड़की को लेकर ने पकड़ लिया। पहले लोगों ने उन्हें भला बुरा कहा। लड़के के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद लोगों ने पकड़कर लड़के के सिर पर उस्तरा चला दिया। उसे गंजा कर दिया।
लड़की ने युवक को छोड़ने की गुहार लगाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित युवक मुस्लिम समुदाय का है। वहीं लड़की हिन्दू समुदाय की बताई जा रही है। हर की पौड़ी पर विष्णु घाट के किनारे दोनों बैठे थे। युवक काशीपुर का और लड़की बिजनौर की है। अचानक कुछ लोग आए और दोनों को डांटने फटकारने लगे। उन लोगों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इस बीच लोगों ने लड़की को पकड़ लिया और लड़के के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने वाले लोग खुद को बजरंग दल की गौरक्षा समिति से बता रहे थे। आरोप हैं कि लड़की ने युवक को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों से युवक को छोड़ने की गुहार भी लगाई, लेकिन उन्होंने लड़की को भी थप्पड़ रसीद दिया।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच मारपीट कर रहे लोगों ने नाई को बुलाया और युवक का सिर मुंडवा दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ घाट पर जुट गई थी। वहीं हंगामा होते देखकर लोगों ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी अपना मकसद पूरा करके चले गए थे। पीड़ित प्रेमी जोड़ा भी जा चुका था, लेकिन लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते-होते पुलिस तक पहुंचा, जिस पर SSP ने संज्ञान लिया और पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस पीड़ितों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
15 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
15 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
18 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
19 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
20 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines