Pakistan-India Partition Hindu Maha Sabha Jinnah Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं। ताजा बयान उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को लेकर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा ने सबसे पहले हिंदू देश बनाने की बात की थी इसी के परिणाम में भारत और पाकिस्तान बने। जिन्ना के कारण भारत और पाकिस्तान का विभाजन नहीं हुआ था। हिंदू महासभा के कारण ही देश का विभाजन हुआ था।
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार जाति, लिंग, धर्म के आधार पर व्यक्ति-व्यक्ति में भेद नहीं किया जा सकता है। हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले देश के दुश्मन हैं। मौर्य ने यह बयान बांदा में आयोजित बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिका और फ्रांस में जाकर कहते हैं कि हिंदू धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। यहीं बात हम लोगों ने बोली तो बवाल हो गया है।
हमें सिर कलम करने की धमकी दी गई
मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम के बाद उनकी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हिंदू धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। जब हमने यह बात बताई तो हमारा सिर कलम करने की बात कही गई। वहीं सिर कलम करने वाले को ईनाम देने का दावा किया। सपा के महासचिव ने कहा कि जब अखिलेश यादव ने बंगला खाली किया तो उसे गोमूत्र और गंगाजल से साफ करवाया। इस सरकार में लगातार शूद्रों का अपमान किया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines