उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने दोनों पार्टियों पर विभाजनकारी राजनीति करने और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले बयान देने के आरोप लगाए। ANI की रिपोर्ट के अनुसार सीएम ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि सपा नेताओं की टिप्पणियां राष्ट्रीय एकता को कमजोर कर रही हैं और हमले को लेकर पाकिस्तान का बचाव किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- आधार कार्ड के डेटा को कैसे करें सेफ? जानें क्या है लॉक और अनलॉक फीचर
योगी ने हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने के लिए इनकार करने पर सपा नेता की आलोचना की। योगी ने कहा कि सपा नेता का बयान शर्मनाक है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद यह समझना बहुत मुश्किल हो गया है कि बयान सपा नेता द्वारा दिए गए हैं या पाकिस्तानी प्रवक्ता द्वारा।
सपा नेताओं कि टिप्पणियां गलत
गौरतलब है कि मीडिया ने जब समाजवादी पार्टी के एक नेता से पूछा कि वे कानपुर के पीड़ितों में से एक शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने क्यों नहीं गए? जवाब में सपा नेता ने कहा था कि वे उनकी पार्टी के सदस्य नहीं थे। योगी ने कहा कि एक तरफ पूरा देश इस हमले की निंदा करने के लिए एकजुट हुआ है और सपा नेता अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने एक अन्य सपा नेता की टिप्पणी ‘हिंदू ने हिंदू को मारा’ की भी आलोचना की। योगी ने कहा कि ऐसा कहकर सपा नेता ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर राष्ट्रीय कल्याण पर परिवार के हितों और जाति आधारित राजनीति को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।
676 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
उन्होंने कहा कि राज्य में पिछली सरकार ने सिर्फ बीमारियां दीं, चीनी मिलें बंद करके बेरोजगारी पैदा की और दंगे करवाए। इन लोगों ने सब कुछ अपने परिवार तक ही सीमित रखा। वे जाति के विकास की बात करते हैं, लेकिन जब सत्ता में आते हैं तो सिर्फ अपने परिवार के विकास पर काम करते हैं। कांग्रेस और सपा विभाजनकारी बयानबाजी के जरिए ‘तुष्टिकरण की सभी सीमाएं’ पार कर चुके हैं। योगी ने कहा कि अब आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होने की जरूरत है। इससे पहले सीएम ने जिले में 676 करोड़ रुपये से अधिक की 501 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कई लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।
यह भी पढ़ें:पहलगाम हमले के बाद 48 रिसॉर्ट और पर्यटक स्थल बंद, सरकार का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
14 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
17 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
18 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines