Noida News: नोएडा के सेक्टर 78 की महागुन सोसायटी में शराब के नशे में धुत युवक ने कमरे में खुद को बंद करके फांसी लगा दी। वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था तभी पुलिस देवदूत बनकर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और उसको अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टरों के मुताबिक युवक की हालत अब सामान्य है वह खतरे से बाहर है और लोगों से बात कर रहा है।
पत्नी ने किया पुलिस को फोन
सेक्टर 49 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 78 में महागुन सोसायटी में एक महिला अपने पति के साथ रहती है। महिला ने बुधवार दोपहर बाद पुलिस को फोन करके बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में धुत होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया है। वह कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे है। सूचना पर पीआवी वाहन पर तैनात कमांडर सत्येंद्र यादव व चालक प्रमोद मौके पर पहुंचे।
दरवाजा तोड़कर पहुंचे अंदर
पुलिसकर्मी सत्येंद्र व होमगार्ड प्रमोद ने उस कमरे का दरवाजा तोड़ा जिसके अंदर युवक ने खुद को बंद किया हुआ था। अंदर देखा तो सबके होश उड़ गए। युवक पंखे पर फांसी के फंदे से झूल रहा था। उसको तत्काल नीचे उतारा। सीपीआर देने के बाद उसको पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डाॅक्टरों के मुताबिक युवक को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया गया होता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित
युवक की जान बचाने के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले दोनों कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पुलिसकर्मी की सूझबूझ के चलते ही युवक की जान बचाई जा सकी है। यदि पुलिस के पहुंचने में देर हो जाती या फिर अस्पताल पहुंचने में देर हो जाती तो एक परिवार उजड़ जाता।
लगातार मिल रही मदद
पीआरवी द्वारा गौतमबद्धनगर जिले में लगातार लोगों की मदद की जा रही है। इसी वजह से कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने डायल 112 द्वारा मदद पहुंचाने के मामले में कई बार पहला व दूसरा स्थान पूरे प्रदेश में हासिल किया है। रिस्पांस टाइम लगातार कम हो रहा है। लोगों को समय से मदद पहुंच रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
15 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines