उत्तर प्रदेश के नोएडा में मसाज पार्लर की आड़ में लोगों के साथ ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पता चला है कि यह गैंग पिछले एक साल में 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। गैंग के सदस्य लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। अब इस गैंग के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
थाना फेस-3 पुलिस ने मसाज पार्लर के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पकड़ा गया गैंग ऑनलाइन ‘जस्ट डायल’ एप पर ‘रॉयल मसाज थेरेपी’ के नाम से सक्रिय था। यह गैंग मसाज करवाने के इच्छुक ग्राहकों से संपर्क करता था।
वीडियो रिकॉर्ड करता था गिरोह
जब ग्राहक पार्लर में पहुंचते थे, तो वहां मौजूद लड़की के साथ उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली जाती थी। इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों शिवम, रोहित और राजन उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। गैंग में एक लड़की भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। डीसीपी ने बताया कि यह गैंग अब तक 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें : मुस्कान पर टूट पड़े 8 पुलिसवाले, वीडियो में दिखी सुरक्षा की एक झलक
संबंधित खबरें
आगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
14 mins ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
4 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
17 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
17 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
18 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines