Noida News : नोएडा में लिफ्ट फंसने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 142 में फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट फंस गई, जिसमें 6 युवक की सांस अटक गई। पुलिस ने समय रहते मदद की है।
रेस्क्यू करके निकाला बाहर
सेक्टर 142 कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक्सप्रेस वे पर बने फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट में कुछ लोग फंस गए हैं। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके छह लोगों को बाहर निकाला गया। यदि पुलिस के पहुंचने में देर हो जाती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
अलग-अलग जिलों के लोग फंसे थे
पुलिस ने बताया कि जो लोग लिफ्ट में फंसे थे उनमें सभी अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। लिफ्ट में फंसने वालों में धर्मपाल, अरविंद, विकास, बेनाम बादशाह, विशाल, आकाश कुमार शामिल है। सभी बुलंदशहर, मुरादाबाद, अलीगढ़, अमरोहा के रहने वाले है।
45 मिनट तक फंसे रहे
जांच में पता चला है कि सभी लोग करीब 45 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। टेक्नीशियन की मदद से लिफ्ट में फंसे यात्रियो को 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। टेक्नीशियन ने बताया कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण लिफ्ट फंस गई थी।
एक व्यक्ति 60 साल का था
लिफ्ट में फंसने वालों में शामिल धर्मपाल की उम्र 60 साल है। सीनियर सिटीजन का कहना है कि 45 मिनट तक हवा नहीं लगने पर उनको दिक्कत होने लगी थी। पुलिस ने समय पर पहुंच कर जान बचाई। उनका कहना है कि यदि समय पर पुलिस की मदद नहीं पहुंचती को कोई भी अनहोनी हो सकती थी। लिफ्ट में फंसे लोग पसीने से लथपथ हो गए थे। बाहर निकलने के बाद उन लोगों ने राहत की सांस ली है।
लगातार लिफ्ट फंसने के आ रहे मामले
ग्रेटर नोएडा-नोएडा में लिफ्ट फंसने के मामले आए दिन सामने आते है। लिफ्ट एक्ट बनने के बाद भी यह घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। कभी सोसायटी की लिफ्ट फंसने की घटना सामने आती है तो कभी किसी प्राइवेट बिल्डिंग की।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
40 mins agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
14 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
16 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
16 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
18 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
19 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
20 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines