नोएडा में रविवार को फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचलने के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लेम्बोर्गिनी कार नोएडा के रहने वाले यूट्यूबर मृदुल तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड थी। रविवार शाम को सेक्टर-94 के गोल चक्कर के पास हादसा हुआ था। कार को हादसे के समय दीपक नामक युवक चला रहा था। दीपक एक ब्रोकर है, जिसने मृदुल से यह कार खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से अरेस्ट कर कार को जब्त कर लिया था। पुलिस ने लेम्बोर्गिनी कार पर लिखे नंबर PY05C7000 की जांच की तो यह यूट्यूबर मृदुल के नाम पर रजिस्टर्ड मिला।
यह भी पढ़ें:UP के इस शहर में 1 अप्रैल से महंगा होगा पानी, 10 फीसदी तक बढ़े दाम; देखें नई रेट लिस्ट
नोएडा पुलिस के अनुसार कार को बेचे 3 से 4 महीने का समय हो चुका है, लेकिन यह दीपक ने अपने नाम नहीं करवाई थी। हादसे के चश्मदीद गौरव नाम के शख्स ने ANI को बताया कि उन्होंने अपने दोस्त के वीडियो में कार देखी थी। ड्राइवर कार पर कंट्रोल खो चुका था। इसके चलते पहले कार ने लोगों को टक्कर मारी, फिर डिवाइडर से टकरा गई। इस कार का रजिस्ट्रेशन पुडुचेरी से करवाया गया है। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में सेक्टर-94 गोल चक्कर के पास हादसे में 2 मजदूर घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है। सेक्टर-126 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने आरोपी का करवाया मेडिकल
पुलिस जांच में पता लगा है कि कार की स्पीड अधिक थी। छत्तीसगढ़ के दो मजदूर दुर्घटना में घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है, पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। रिपब्लिक टीवी के अनुसार मजदूरों की पहचान दीजेन रविदास और रामभू कुमार के रूप में हुई है। एक मजदूर ने दावा किया है कि जब कार टकराई तो उसकी स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हालांकि पुलिस ने स्पीड के बारे में स्पष्ट तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। न्यूज24 मजदूरों के दावे की पुष्टि नहीं करता। दीपक ने पुलिस को बताया कि वाहन में खराबी के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया है, जिसमें पता लगा है कि आरोपी दुर्घटना के समय शराब के नशे में नहीं था।
कौन हैं मृदुल तिवारी?
8 जुलाई, 2008 को उत्तर प्रदेश के इटावा में जन्मे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी को ‘द मृदुल’ के नाम से जाना जाता है। वे स्किट वीडियो के जरिए लाइमलाइट में आते रहते हैं। 24 वर्षीय YouTuber के YouTube पर 18 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर उनको 4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, इन राज्यों में होगी बारिश; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines