Noida News: नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक फार्म हाउस में नाइट पार्टी के दौरान दो गुटों में झगड़ा और गोलीबारी हुई। ये घटना रविवार की रात की है जब फार्म हाउस में पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने 80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से 20 नामजद हैं। पुलिस को घटना के बारे में पता लगा तो वो मौके पर पहुंची और जायजा लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
नोएडा थाने की कार्रवाई
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक ‘फार्म हाउस’ में रविवार रात आयोजित एक पार्टी के दौरान मारपीट और गोलीबारी करने के आरोप में कम से कम 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस मामले की कार्रवाई नोएडा थाने में की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Baba Venga की पानी को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी! अगर सच हुई तो होगी तबाही
पुलिस को देखकर भागे आरोपी
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात पुलिस सेक्टर 151 स्थित फॉर्म हाउस में आयोजित नाइट पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर ये लोग मौके से फरार हो गए। इस मामले में करीब 20 लोगों को नामजद किया गया है और कम से कम 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गोलीबारी करने का आरोप
बताया जा रहा है कि इन लोगों पर मारपीट करने, एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने और गोलीबारी करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: सोने के दाम में अब तक का सबसे बड़ा उछाल: मुंबई में 24 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के पार
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines