Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे देश के सबसे महत्वाकांक्षी एविएशन प्रोजेक्ट्स में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) जल्द ही फ्लाइट ऑपरेशन के लिए तैयार है। पहले चरण में एक रनवे और एक आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही यहां से यात्रियों की पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
एयरपोर्ट से जुड़ेंगे 4 एक्सप्रेस-वे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई सेवाओं से जोड़ने जा रहा है। इसकी शुरुआत के साथ ही देशभर के यात्री यहां से उड़ान भर सकेंगे। खास बात यह है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। चारों एक्सप्रेस वे को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है।
एविएशन हब के रूप में होगा विकास
नोएडा एयरपोर्ट को एक एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में दुनिया के सभी बड़े शहरों तक सीधी उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल यह एयरपोर्ट भारत के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देगा।
आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
एयरपोर्ट के चालू होने से लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसे उत्तर भारत के आर्थिक विकास के इंजन के रूप में देखा जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल 1334 हेक्टेयर है, जिसमें 6 रनवे और छह टर्मिनल बिल्डिंग होंगी। प्रति वर्ष यहां 22 करोड़ से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है।
क्या बोले सीईओ?
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट को कई मुख्य एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जयपुर से भी सड़क मार्ग से एयरपोर्ट पहुंचने में महज ढाई घंटे लगेंगे।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
5 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
7 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
9 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
13 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
14 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines