Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लोग घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथॉरिटी (यीडा) आम आदमी के इस सपने को सच करने में जुटा है। अथॉरिटी ने एक बार फिर सस्ते फ्लैटों की स्कीम लॉन्च की है।
पहले आओ पहले पाओ
दरअसल, यीडा के सेक्टर-22डी में फ्लैट खरीदने का अभी भी मौका है। अथॉरिटी ने 58 फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया 10 मार्च से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कोई भी फ्लैट खरीद सकता है। योजना के तहत फ्लैट बुक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। योजना के तहत एक हजार से अधिक फ्लैट बिक चुके हैं।
58 फ्लैटों को बेचने की तैयारी
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने कई साल पहले सेक्टर-22डी में कुल 7148 फ्लैट बनाए थे। इनमें से 5874 फ्लैट बिक चुके हैं। 3367 फ्लैटों की रजिस्ट्री भी खरीदारों ने करा ली है, जबकि 1274 फ्लैट खाली थे। इन्हें बेचने के लिए जुलाई में योजना शुरू की गई थी। फिलहाल 58 फ्लैट बचे हैं, जिन्हें आवंटियों ने सरेंडर कर दिया है।
21 लाख से 45 लाख रुपए के बीच कीमत
उन्होंने बताया कि इनमें तीनों श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। इनमें 99.86 वर्ग मीटर के 17, 54.75 वर्ग मीटर के 25 और 29.75 वर्ग मीटर के 16 फ्लैट खाली हैं। जिनकी कीमत 21 लाख रुपए से 45 लाख रुपए के बीच है। 29.75 वर्ग मीटर फ्लैट की कीमत 21 लाख रुपए और 54.75 वर्ग मीटर फ्लैट की कीमत 33.05 लाख रुपए रखी गई है। इसके अलावा सबसे बड़े 99.86 वर्ग मीटर फ्लैट की कीमत 45 लाख रुपये तय की गई है। लोगों के लिए सस्ते दर पर फ्लैट खरीदने का यह आखिरी मौका हो सकता है।
अप्रैल में बढ़ सकते हैं जमीनों के रेट
सूत्रों से पता चला है कि अप्रैल से अथॉरिटी क्षेत्र में जमीनों के रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है। 28 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में जमीनों के दाम बढ़ाने की बात पर मुहर भी लग जाएगी। वहीं, अथॉरिटी आवंटियों को एकमुश्त धनराशि जमा करने पर कुछ प्रतिशत की छूट देने पर विचार कर रहा है।
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
39 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
17 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
17 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
18 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
18 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines