Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : यमुना अथॉरिटी (YEIDA) क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास उत्तर प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क (Semiconductor Park) बनने जा रहा है। इसमें 48 एकड़ जमीन पर सेमीकंडक्टर डिस्प्ले ड्राइवर इंटीग्रेटेड सर्किट और आउटसोर्स् सेमीकंडक्टर असेंबली का काम किया जाएगा। वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट (HCL) और ताइवान की फॉक्सकॉन ज्वाइंट वेंचर में इसे बनाएंगी। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से इस पार्क की दूरी महज 4 किलोमीटर होगी।
सेक्टर-28 में 48 एकड़ जमीन का आवंटन
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट (HCL) के सीएफओ और कंपनी सचिव पवन कुमार दानवार को सेक्टर-28 में 48 एकड़ जमीन के आवंटन का सहमति पत्र और लेआउट प्लान सौंपा। बताया जा रहा है कि सेमीकंडक्टर पार्क जेवर एयरपोर्ट के पास बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूरे होने के बाद 15000 लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। साथ ही क्षेत्र का विकास भी हो सकेगा।
3000 हजार करोड़ का होगा निवेश
3000 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है। इस परियोजना से करीब 15,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट (HCL) ने सेक्टर-10 में 50 एकड़ जमीन पर सेमीकंडक्टर इकाई लगाने का प्रस्ताव मई 2024 में प्रदेश को भेजा था। जिस पर यमुना अथॉरिटी ने एचसीएल को जमीन का आवंटन पत्र जारी कर दिया था।
10000 से ज्यादा किसानों को मुआवजा दिया
एचसीएल ताइवान की फॉक्सकॉन कंपनी के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर पार्क विकसित करना चाहती है। कंपनी के प्रस्ताव पर यीडा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर-28 में 48 एकड़ जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया। सेक्टर-28 में अथॉरिटी ने जमीन अधिग्रहित कर किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। कई इंडस्ट्रियल इकाइयों को भूखंड भी आवंटित कर दिए गए हैं।
सेमीकंडक्टर उद्योग को प्रोत्साहन दे रही सरकार
इसमें भूमि पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी, पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, बिजली शुल्क में रियायत, पानी की उपलब्धता, एसजीएसटी में छूट, दोहरे पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश न केवल सेमीकंडक्टर उत्पादन में अग्रणी बनेगा, बल्कि राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines