Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टर, सोसायटी और गांव को यमुना व हिंडन नदी के जलभराव से सुरक्षित रखा जाएगा। सेक्टर-150 के पास हिंडन नदी पर पहला हेड रेग्युलेटर बनाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे बाढ़ जैसी स्थिति में यमुना-हिंडन का बैकफ्लो रोकने में मदद मिलेगी और क्षेत्रीय निवासियों को जलभराव से राहत मिलेगी। लंबे समय से इस पर विचार चल रहा था।
23 करोड़ की आएगी लागत
इस परियोजना पर करीब 23 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पूरा खर्च नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा जबकि निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसका असर नोएडा तक देखने को मिला, जब सेक्टर-168 में बना हेड रेग्युलेटर फेल हो गया। यमुना का पानी एक्सप्रेसवे किनारे बने नालों में घुस गया था।
कई जगह हुआ था जलभराव
उस दौरान सेक्टर-142 से लेकर सेक्टर-137 तक की सड़कों व सोसायटी में भारी जलभराव हो गया। इसी दौरान सेक्टर-150 स्थित मोमनाथल गांव के पास हिंडन नदी में यमुना का जल बैकफ्लो होकर पहुंचा, जिससे सेक्टर-145, 148 और 150 के गांवों व कॉलोनियों की सड़क डूब गई थी। 40 वर्षों में पहली बार यमुना का पानी पुश्ता तक पहुंचा था।
दो वर्षों से चल रही थी कवायद
नोएडा प्राधिकरण वर्ष 2023 से इस परियोजना पर कार्य कर रहा था। सिंचाई विभाग के साथ कई संयुक्त निरीक्षण हो चुके है। इसी क्रम में हाल ही में प्राधिकरण ने सर्वेक्षण और डिजाइन कार्य के लिए 30 लाख रुपये सिंचाई विभाग को दिए थे। अब सिंचाई विभाग ने हेड रेग्युलेटर के निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्राधिकरण को भेजा है। बजट की स्वीकृति के बाद अनुबंध की प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य को गति मिलेगी।
जलभराव की समस्या पर मिलेगी स्थायी राहत
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक सिविल अशाक कुमार अरोड़ा ने बताया कि इस हेड रेग्युलेटर के निर्माण से नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था और बाढ़ सुरक्षा मजबूत होगी। खासकर मानसून के दौरान यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण जो खतरा बना रहता है उसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। हिंडन पर हेड रेग्युलेटर तैयार कराया जाएगा। सिंचाई विभाग ने एस्टीमेट प्राधिकरण को भेज दिया है। जल्द ही अनुबंध कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नशे की महफिल में उठी मौत की चिंगारी, दोस्त ने कर दी युवक की हत्या
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
23 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines