Gautam Buddha Nagar School Time Change: गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ठंड के चलते जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया है। जिला प्रशासन के अनुसार अगले आदेश तक सभी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक रहेगी। इसमें स्कूल प्रशासन ज्यादा छोटे बच्चों प्री नर्सरी से 2nd क्लास और 3rd से 12वीं क्लास तक के सभी बच्चों का समय अपनी-अपनी सहूलियत और सुविधाओं के अनुसार तय कर सकता है। लेकिन कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे से पहले अपने परिसर में क्लास नहीं लगा सकता।
ये नई टाइमिंग 17 दिसंबर से लागू होगी, कई स्कूलों ने छात्रों के स्कूल में रजिस्टर्ड नंबर पर इस बारे में नोटिस भेजा है। निजी स्कूलों में बस टाइमिंग में भी बदलाव किया गाया है। ग्रेटर नोएडा दिल्ली पब्लिक स्कूल ने बसें अपने पूर्व समय से एक घंटे लेट चलाने की निर्णय लिया है। एनसीआर में तड़के घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, बता दें गौतमबुद्ध नगर में नोएडा, जेवर, दादरी, ग्रेटर नोएडा, यीडा शहर और दनकौर का एरिया आता है।
ये भी पढ़ें: खंडित मूर्तियां मिलीं, कुएं में छिपा 400-500 साल पुराना इतिहास, जानें संभल मंदिर के पास खुदाई में क्या-क्या मिला?
तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। 17 से 22 दिसंबर तक गौतमबुद्ध नगर में मैक्सिमम टेम्परेचर 23 और मिनिमम टेम्परेचर 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना
मौसम विज्ञान के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की स्थिति बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से तेज हवाएं उत्तर भारत की तरफ आ सकती है। इससे अगले कुछ दिनों में यूपी के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं, 17 से 22 दिसंबर तक एनसीआर के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। यहां सुबह तड़के और आधी रात के बाद कोहरा पड़ने के आसार हैं।
Delhi में 5वीं तक हाइब्रिड क्लासें
दिल्ली में प्रदूषण के चलते सोमवार को GRAP-3 लागू किया गया है। देर शाम शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर यहां नगर निगम, दिल्ली कैंट बोर्ड, एनडीएमसी, दिल्ली सरकार समेत सभी स्कूलों में 5वीं तक क्लास हाइब्रिड मोड में चलाने का आदेश जारी किया है। बता दें दिल्ली में बीते दिनों ग्रेप 4 हटाया गया था। अब यहां फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दोबारा ग्रेप 3 लागू किया गया है। 17 दिसंबर से यहां स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर चलाने, निर्माणकार्य पर प्रतिबंध, बीएस 4 की पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर रोक संबंधी अन्य नियम लागू होंगे।
ये भी पढ़ें: ‘कोई दोषी नहीं बचेगा’, संभल हिंसा पर बोले सीएम योगी- मुस्लिम इलाकों में हिंदू जुलूस…
संबंधित खबरें
दशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
9 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
13 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
16 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
17 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
18 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
19 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 day agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines