हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा-ग्रेनो वेस्ट में पानी के लिए हाहाकार, 2 लाख से ज्यादा लोग परेशान

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भी कई सोसायटियों और सेक्टरों में पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-2, अजनारा होम्स समेत करीब आधा दर्जन सोसायटियों में पानी का संकट है।

विज्ञापन
water crisis

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 2 लाख लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को आरोप है कि दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। कई सोसायटियों में तो सप्लाई बंद है। लोगों की जिंदगी अथॉरिटी के टैंकरों पर निर्भर है। लोगों ने अथॉरिटी से पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

बोतल बंद पानी से कर रहे काम

शहर की तीन आवासीय सेक्टर और सोसायटी में रविवार को दूषित पेयजल आपूर्ति से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण लोगों के दैनिक काम भी प्रभावित हुए। इतना ही नहीं लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी लाकर कामकाज करने पड़े। लोगों का आरोप है कि दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत अथॉरिटी के जल विभाग से की है, लेकिन त्वरित कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त

सेक्टर-19 के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताहभर से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इस बीच अथॉरिटी के ठेकेदार की लापरवाही की वजह से कई बार पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अथॉरिटी में इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। वहीं, सेक्टर-51 केंद्रीय विहार आरडब्ल्यूए के सचिव शरद जैन ने बताया कि रविवार को दूषित जल आपूर्ति की समस्या उनके सेक्टर में भी लोगों को झेलनी पड़ी। सुबह के समय साफ पानी नहीं आने की वजह से पूरे दिन का कामकाज प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

सेक्टर में दूषित पेयजल की आपूर्ति

सेक्टर-51 सीडीई ब्लॉक के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को उनके सेक्टर में भी दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई। लोगों को दैनिक कार्यों में इस्तेमाल करने के लिए भी पानी बाजार से खरीदकर लाना पड़ा। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त असर पड़ा। इसके साथ लोगों को परेशानी अलग से उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि अथॉरिटी के जल विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की कई सोसायटियों का बुरा हाल

बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-2, अजनारा होम्स समेत करीब आधा दर्जन सोसायटियों में पानी का संकट है। लोगों का आरोप है कि अथॉरिटी अगर सख्ती करें तो मेंटनेंस के लोग लापरवाही नहीं बरतेंगे, लेकिन सब लापरवाही बरत रहे है। इसका खामियाजा सोसायटी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola