Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पनीर बेचने वाले व्यापारियों में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को पूरे जिले में 7 अलग-अलग दुकानों से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। तीन दिन पहले ही सेक्टर 63 थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नकली पनीर पकड़ा था। दिल्ली-एनसीआर में धड़ल्ले से नकली पनीर दुकानों पर सप्लाई किया जा रहा है। नकली व असली पनीर में होने वाले अंतर को ग्राहक नहीं पकड़ पाता है। इसकी पहचान लैब में जांच के बाद ही हो पाती है। दुकानदार इसका फायदा उठाते है।
इन वजह से ज्यादा बिक रहा नकली पनीर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा संख्या प्रवासी लोगों की है। बाहर के शहरों से आकर लोग यहां पर रह रहे है और फैक्ट्रियों में नौकरी करते है। उनकी सैलरी 15 से 20 हजार के बीच है। इतनी सैलरी में उनको बच्चों की पढ़ाई, गांव की खेती से लेकर हर खर्च संभालना पड़ता है। उनके आस-पास जिस भी दुकान पर पनीर मिलता है वह खरीदकर खा लेते है। ओरिजनल पनीर इन दिनों 400 रूपये किलो के करीब है, जबकि नकली पनीर देहात क्षेत्र में 200 रूपये किलो में भी मिल जाता है।
यहां-यहां से लिए गए सैंपल
जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर 22 में साईं डेयरी, ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव की मंश डेयरी, सलीम डेयरी, नंगला चमरू की शिव शक्ति डेयरी, जहांगीरपुर की मोहन डेयरी से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। दावा किया गया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नकली पनीर बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी का नतीजा है कि सेक्टर 63 थाना पुलिस ने नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़ी थी।
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन की टीम ने इस मामले में कहा है कि सैंपल रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। जांच में जिस भी डेयरी का पनीर सैंपल फेल हुआ, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से लेकर आगे की कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
25 mins agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
10 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines