Noida News: प्रदेश की शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सफर को अब डिजिटल माध्यम से जानना संभव होगा। शहर का पहला वर्चुअल म्यूजियम सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तैयार किया जा रहा है। यह ग्रामीण परिवेश से लेकर औद्योगिक नगरी बनने तक के सफर को दर्शाएगा।
डिजिटल रूप में किया जाएगा प्रस्तुत
संग्रहालय में नोएडा की सैकड़ों साल पुरानी धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक पहचान को डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। एलईडी स्क्रीन और वीडियो के माध्यम से बिसरख का रावण मंदिर, सन् 1803 का विजय स्तंभ, बूढ़ा महादेव मंदिर सहित कई अन्य धरोहरों की कहानियां और विशेषताएं आम जनमानस के सामने लाई जाएंगी।
छात्रों ने गांव-गांव जाकर जुटाया ऐतिहासिक मसाला
महाविद्यालय के बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों ने इस म्यूजियम के लिए गहन शोध किया है। उन्होंने नोएडा के आसपास के गांवों में जाकर बुजुर्गों से संवाद कर ऐतिहासिक घटनाओं, परंपराओं और स्थलों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही पुरानी तस्वीरें, लोककथाएं और विशेष धरोहरों के बारे में जानकारी एकत्र की गई है जिसे संग्रहालय में डिजिटल और फ्रेम के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
शहर को 10 सर्कल में बांटकर की गई रिसर्च
शोध कार्य की सटीकता के लिए छात्रों ने पूरे नोएडा को 10 सर्कल में विभाजित किया। प्रत्येक क्षेत्र की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जानकारी एकत्र की। इसके साथ ही ग्रामीण रहन-सहन, क्षेत्रीय भाषा, वेशभूषा और बोलियों को भी म्यूजियम का हिस्सा बनाया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को नोएडा के मूल स्वरूप और परंपराओं से जोड़ा जा सके।
पर्यटन स्थलों की भी मिलेगी जानकारी
संग्रहालय में सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों तक ही सीमित नहीं रहा जाएगा। शहर के नवीन पर्यटन स्थल जैसे दलित प्रेरणा स्थल, बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट, नोएडा शिल्प हाट, गोल्फ कोर्स, ओखला पक्षी विहार की भी जानकारी इंटरैक्टिव डिजिटल माध्यमों से दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन कर सकते है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines