Noida News: नोएडा के सेक्टर 2 के पेंट बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई। फायर विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है। अभी भी आग भयंकर रूप से लगी हुई है। फेस 1 थाना पुलिस और फायर फाइटर की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। कंपनी के अंदर रखें ड्रम में पेंट होने की वजह से वह गैस सिलेंडर की तरह फट रहे हैं और बम जैसे धमाकों की आवाज हो रही है। एहतियात के तौर पर आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
भारी मात्रा में केमिकल है मौजूद
फायर अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि फेज बंद थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 में पेंट इंडस्ट्री की केमिकल कंपनी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब सूचना मिली कि कंपनी में आग लग गई है। दमकल की सात गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची। देखा कि आज काफी भयंकर लगी हुई है। कंपनी के अंदर भारी मात्रा में केमिकल मौजूद है जिस वजह से आग बुझाने में समय लग रहा है। कंपनी के अंदर रखे पेट के डिब्बे आग की चपेट में आने से बम जैसे धमाके की आवाज बनकर फट रहे हैं। फायर की टीम आग पर काबू पाने में लगी हुई है।
आसपास की कंपनियों को खतरा
केमिकल होने की वजह से आग तेजी से फैलती है। इस वजह से फायर की कई अन्य गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया जा रहा है, जिससे की आग को तत्काल रूप से बुझाया जा सके। आसपास की कंपनियों को खतरा बना हुआ है। कहीं केमिकल की वजह से आग ज्यादा न फैल जाए। हालांकि आसपास की कंपनियां चपेट में ना आए इसके लिए प्रयास करने शुरू कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: स्पेस स्टेशन पहुंचते ही काम में जुटे शुभांशु शुक्ला, जानें 14 दिनों तक क्या करेगी Axiom-4 Mission की टीम
आग लगने के कारणों की हो रही जांच
कंपनी में लगे आग के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कंपनी के अंदर इतनी भयंकर आग कैसे लगी। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। फायर विभाग की टीम इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है।
लगातार हो रही आग लगने की घटनाएं
नोएडा में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले सुमित्रा अस्पताल और मेट्रो अस्पताल में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई थी। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग की टीम हर मामले में समय पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
36 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines