Noida News: नोएडा में मास्टर प्लान रोड नंबर-1 (एमपी-1) पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना एक बार फिर ठंडे बस्ते में चली गई है. कारण है परियोजना के सलाहकार आईआईटी रुड़की को फीस का भुगतान न किया जाना. करीब 15 साल पुरानी यह योजना अभी तक कागजों से जमीन पर नहीं उतर पाई है.
जाम से मिलेगी राहत
एमपी-1 मार्ग डीएनडी फ्लाईवे से जुड़ता है और नोएडा की व्यस्ततम सड़कों में से एक है. यहां सुबह-शाम भारी जाम की समस्या आम है. इस जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव वर्षों पहले तैयार किया गया था. इस रोड का निर्माण सेक्टर-19 स्थित रजनीगंधा अंडरपास से शुरू होकर सेक्टर-57 चैराहे को पार करते हुए सेक्टर-61 तक किया जाना प्रस्तावित है.
आईआईटी रुड़की को मिली थी जिम्मेदारी
नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की को इस परियोजना का सलाहकार नियुक्त किया था. उन्हें डिजाइन तैयार करने, टेंडर डॉक्यूमेंट की जांच और तकनीकी सलाह देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. आईआईटी रुड़की ने करीब छह महीने पहले अपनी फीस 2.90 करोड़ रुपये बताई थी, जिसमें से 1.5 करोड़ रुपये की मांग शुरुआत में की गई. लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने अब तक यह राशि अदा नहीं की, जिस कारण योजना की प्रक्रिया ठप पड़ी है. आईआईटी की टीम ने स्थल का निरीक्षण भी किया था, लेकिन भुगतान न होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी.
एलिवेटेड रोड की डिजाइन
सेक्टर-21 (नोएडा स्टेडियम) की ओर जाने के लिए लूप, सेक्टर-49 चैड़ा मोड़ की ओर लिंक प्रदान करने के लिए अतिरिक्त लूप, रजनीगंधा अंडरपास और सेक्टर-57 चैराहे को एलिवेटेड रोड से जोड़ना
ये भी पढ़ें: नोएडा में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण अटका, पीपीपी मॉडल पर फिर से मंथन शुरू
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
10 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
12 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
16 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
20 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
21 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines