Noida News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौतमबुद्ध नगर को दी गई आठ डबल डेकर बसें अब तक जिले में नहीं पहुंच पाई है। दावा किया गया है कि दीपावली से पहले यह बसें नोएडा आ जाएंगी। सारी बसें कानपुर से बनकर प्रयागराज में कुंभ के दौरान भेजी गई थी। वहां से नोएडा तक का मात्र 10 घंटे का सफर 150 दिन बीत जाने के बावजूद भी पूरा नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण है कि रास्ते में इतने चार्जिंग प्वाइंट नहीं है। बसों को ट्रांसपोर्ट ट्रक से लाने की योजना है।
फरवरी में हुई थी घोषणा
फरवरी में शासन स्तर पर हुई बैठक में नोएडा को आठ डबल डेकर बसें देने की घोषणा की गई थी। जिले के मोरना और कासना डिपो को पहले ही 100 नई सीएनजी बसें मिल चुकी हैं। इनमें 40 बसें मोरना और 60 बसें कासना डिपो को आवंटित की गई थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर रोडवेज प्रबंधन ने शासन से डबल डेकर बसों की मांग की थी।
कुंभ के बाद से खड़ी है बसें
सभी 8 डबल डेकर बसें कानपुर में बनकर मार्च में प्रयागराज भेजी गई थी। इनका उपयोग महाकुंभ की तैयारियों के लिए किया जाना था। अप्रैल तक इनका नोएडा आना प्रस्तावित था, लेकिन अब तक ये प्रयागराज में ही खड़ी है। बसों को नोएडा लाने के लिए ट्रांसपोर्ट ट्रकों का सहारा लिया जाना है।
यात्रियों को मिलेगी राहत
डबल डेकर बसों के नोएडा आने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। जिले के अलग-अलग रूट पर यह बसें चलेंगी। तेजी से बस रहे शहर में यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है ऐसे में यहां जल्द ही ट्रांसपोर्ट सेवा में सुधार देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के आरएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि बसें दीपावली से पहले नोएडा पहुंच जाएंगी।
ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में यमुना का जलस्तर बढ़ा, डूब क्षेत्र में रेस्क्यू शुरू
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
4 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines