Noida News: नोएडा के इंजीनियर से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी कर ली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित 14वें एवेन्यू में रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव के साथ साइबर ठगों ने ठगी की है। अभिषेक पेशे से इंजीनियर हैं और शेयर मार्केट में भी रुचि रखते हैं। पूर्व में भी वह कई बार शेयर मार्केट में निवेश कर चुके है। इस बार उनका संपर्क साइबर ठगों से हो गया। ठगों ने ठगी की और संपर्क तोड़ दिया।
महिला से होती थी बात
पीड़ित अभिषेक ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर 2024 को उन्हें त्रिशा अग्रवाल नाम की एक महिला का मैसेज मिला, जिसने खुद को जेपी मॉर्गन ग्रुप की कर्मचारी बताया। महिला ने एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए उन्हें शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। महिला के झांसे में आकर अभिषेक ने एक फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर दिया। शुरुआती प्रशिक्षण के बाद ठगों ने उनसे निवेश कराना शुरू किया। पहले निवेश पर करीब 86 हजार रुपये का मुनाफा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हो गया।
दो बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई रकम
विश्वास मजबूत होने के बाद साइबर ठगों ने अभिषेक से अलग-अलग किश्तों में दो बैंक खातों में कुल 11 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब जनवरी 2025 के अंत में उन्होंने पूरी रकम निकालनी चाही, तो ठगों ने 30 प्रतिशत टैक्स के नाम पर और रकम की मांग की। इस पर अभिषेक को शक हुआ और उन्होंने जेपी मॉर्गन के ऑफिस में संपर्क किया। तब जाकर उनको ठगी का पता चला।
एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत
ठगी का एहसास होने के बाद अभिषेक ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और अब साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में बूंद-बूंद पानी को तरसे 1700 परिवार, जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
सौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
8 hrs agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
9 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
22 hrs agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoसंभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
1 day agoयूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी-सपा में समीकरण साधने की कवायद तेज
1 day agoहॉस्टल के खाने में मिला कीड़ा तो भड़के स्टूडेंट, दून यूनिवर्सिटी में मचा भारी बवाल, विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी
1 day agoIAS से इस्तीफा देने के बाद राजनीति के मैदान में उतरेंगी दिव्या मित्तल,कहा-'यूपी मेरी कर्मभूमि'
1 day agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines