Uttar Pradesh Noida News: नोएडा अथॉरिटी गांवों की सफाई को लेकर लगातार कार्य कर रही है। इस बार अथॉरिटी के अधिकारी मानसून से पहले हाईटेक मशीनों से गांवों की सफाई करेंगे। जिससे लोगों को जलभराव और सीवर जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए अथॉरिटी के कर्मचारी सुपर सकर मशीन का उपयोग करेंगे।
इन इलाकों में जलभराव और सीवर जाम की समस्या
मानसून के सीजन में नोएडा में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या आती है। इन स्थानों को पहले ही चिह्नित किया जा चुका है। एक बैठक के दौरान सीईओ लोकेश एम ने कहा कि नोएडा के गांव सदरपुर, बरौला, भंगेल में सीवर की समस्या के लिए यहां स्थायी रूप से सुपर सकर मशीन लगाई जाए। जिससे ना केवल सीवर की समस्या का निवारण होगा बल्कि यहां संचारी रोगों से निजात मिलेगा। इसके अलावा मानसून के मौसम में जलभराव जैसी समस्या नहीं होगी।
शहर के इन नालों की कराई जाएगी सफाई
सीईओ लोकेश एम ने कहा कि जल भराव की समस्या नहीं हो इसके लिए सेक्टर 37 चर्च से लेकर सेक्टर 38ए गोल्फ कोर्स के पीछे नाले की भी सुपर सकर मशीन के जरिए सफाई कराई जाएगी। ये काम मानसून से पहले निरंतर रूप से किया जाएगा। यहां सेक्टर 62-63 में जोनल रोड 6 के साथ लगे नाले के सिंचाई विभाग के मुख्य नाले तक सफाई की जाएगी। साथ ही सभी कल्वर्ट की सफाई के निर्देश दिए गए। सेक्टर 71 से 34 के मध्य नाले की सफाई भी कराई जाएगी।
लॉन्च की जाएगी कामर्शियल योजना
वहीं सीईओ लोकेश एम ने खाली पड़े कमर्शियल लैंड को लेकर योजना लॉन्च करने के निर्देश दिए है। यहां ऑटो शो रूम खुल सकता है। इसके लिए योजना बनाई जाएगी और जल्द ही कंपनियों से आवेदन मांगे जाए।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
35 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines