Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक विकास की रफ्तार अब और तेज होने जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने मास्टर प्लान 2041 के तहत कई नए सेक्टर 5, 8, 9, 11 व अन्य के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भीकनपुर, कल्लूपुरा, रन्हेरा, मुढरह समेत कई गांवों के सैकड़ों किसानों के पास प्राधिकरण का पत्र पहुंचा है। उनके सहमति आधारित भूमि खरीद के लिए कहा गया है।
सीधे होगी रजिस्ट्री
प्राधिकरण ने पहले ही संबंधित गांवों की सूची जारी कर दी है और किसानों के साथ संवाद कर सीधे रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। किसानों को उनकी भूमि के बदले 3,808 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा और 7 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाएंगे। यह सुविधा उन किसानों को मिलेगी जिन्होंने जमीन अधिग्रहण के लिए सहमति दे दी है।
विकास की बहेगी गंगा
यमुना क्षेत्र में डेवलप हो रहे नए सेक्टरों में विकास की गंगा बहेगी। यहां आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक, संस्थागत और व्यावसायिक भूखंडों की योजनाएं बनाई जाएंगी। सेक्टर 5 को विशेष रूप से आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सेक्टर 8 और 9 को औद्योगिक उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा है। सभी सेक्टर नोएडा एयरपोर्ट के बेहद नजदीक है।
इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
सेक्टर 5 के लिए भीकनपुर, कल्लूपुरा, सेक्टर 8 के लिए रन्हेरा, मुढरह, दयोरार, धनसिया, सेक्टर 9 के लिए वीरमपुर, सेक्टर 11 के लिए आकलपुर, ताकीपुर बांगर मोहम्मदपुर। इसके अलावा पहले से विकसित सेक्टर 24, 32 और 29 में भी शेष बची जमीनों को खरीदने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्टः अविवाहित बेटियों को मिलेगा प्लाॅट, 7 सरकारी स्कूल होंगे शिफ्ट
संबंधित खबरें
'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
33 mins agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
18 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
20 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
21 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
23 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines