Noida News: बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में अब बीएस-3 और उससे पुराने मानक वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. दिल्ली से सटे नोएडा बॉर्डर पर शनिवार को परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान प्रदूषण फैलाने वाले एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया.
1.37 लाख पुराने वाहन नोएडा में चल रहे
एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने बताया कि जिले में करीब 1.37 लाख बीएस-3 या उससे कम मानक वाले वाहन रजिस्टर्ड हैं. अब इन वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है. उन्होंने कहा कि प्रदूषण के चलते दिल्ली में अब केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. वाहन मालिक इस नियम का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
तीन बॉर्डरों पर चेकिंग
एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज और डीएनडी फ्लाईवे पर संयुक्त जांच अभियान चलाया. दिल्ली की ओर जाने वाले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पंजीकृत वाहनों की गहन जांच की गई. डॉ. पांडे ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी वाहन बीएस-3 या उससे नीचे के मानक का नहीं पाया गया. अधिकांश वाहन बीएस-4 या बीएस-6 श्रेणी के थे.
10 हजार रुपये तक का जुर्माना
एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि जिन वाहनों का प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र नहीं था, उन पर 10 हजार रुपये तक का चालान किया गया. उन्होंने कहा कि कुछ वाहन ऐसे थे जिनकी प्रदूषण जांच की वैधता कुछ दिन पहले ही समाप्त हुई थी. चालान के साथ चालकों को समझाया गया कि वे तुरंत वाहनों की जांच करवा लें.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बनी 20 QRT टीम, जानें सफाई से क्या है कनेक्शन ?
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines