Nikki Bhati latest Update old video: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी मर्सिडीज चलाते हुए मुस्कुरा रही हैं। इस मुस्कुराते चेहरे की बीते 21 अगस्त को मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उसे आग लगाकर मार डाला। इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है और पति विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर कसाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
निक्की के वीडियो शेयर कर रही कंचन
निक्की की बहन कंचन का इंस्टाग्राम पर _makeover_by__Kanchan नाम से अकाउंट है। निक्की की मौत के बाद से ही कंचन इस अकाउंट में लगातार रील और वीडियो पोस्ट रही हैं। निक्की की अलग-अलग तस्वीरें, मर्सिडीज चलाते हुए बहन का वीडियो रोने वाले इमोजी के साथ शेयर किया है। रील में आई मिस यू छोटी, बेटियों पर अत्याचार बंद हो, हमारे समाज को जागना चाहिए जैसे स्लोगन भी लिखे हुए हैं। एक अभी निक्की और उसके बेटे का क्यूट रील शेयर किया है। उसके अलावा कसाना थाने के बाहर प्रदर्शन के वीडियो भी हैं और कंचन ने गुर्जर समाज को भी इस रील के माध्यम से मैसेज दिया है।
दोनों बहनों की एक घर में हुई थी शादी
दिसंबर 2016 में एक ही परिवार में विपिन और रोहित से निक्की और कंचन की शादी हुई थी। वहीं, दोनों बहनें साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और इंस्टाग्राम व यूट्यूब चैनलों के ज़रिए उसका प्रचार करती थीं, जिनमें से कंचन के अकाउंट पर 58,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। निक्की के अकाउंट पर फ़ॉलोअर्स कम थे और विपिन को उसका रील बनाना पसंद नहीं था, इसलिए वह कंचन के इंस्टाग्राम पर अपने भी अपने रील शेयर करती थीं। विपिन ने उनका पार्लर भी बंद करवा दिया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना निक्की के ब्यूटी पार्लर को फिर से खोलने की इच्छा को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई। विपिन ने कथित तौर पर इसका विरोध किया। यह बहस मारपीट में बदल गई और फिर उसने कथित तौर पर निक्की को आग लगा दी।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines