Kiran Bedi Reaction Nikki Bhati latest Update: पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने ग्रेटर नोएडा में हुए दहेज हत्या मामले के कसूरवार गिनाए। उन्होंने कहा कि 9 साल तक किसी के जुल्म सहना कैसी इंसानियत है। निक्की को अपने मायके चले जाना चाहिए था। वहीं निक्की के परिवार वालों को भी अपनी बेटी का ख्याल रखना चाहिए था। माता-पिता के पास जाने के बावजूद निक्की वापस लौटी, इसका मतलब शायद उन्होंने समझौता कर लिया था। आप समझौता क्यों कर रहे हैं? आप पुलिस को क्यों नहीं बता रहे कि हमारी बेटी समझौते के लिए जा रही है?
Nikki Murder केस के कसूरवार कौन-कौन?
किरण बेदी आगे कहती हैं कि निक्की के मायके वालों को यहां पुलिस के सामने भी अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर बात करनी चाहिए थी और कसाना थाने में अर्जी देनी चाहिए थी कि हम चाहते हैं कि उसकी बेटी की सुरक्षा पर नज़र रखी जाए। तब पुलिस व्यवस्था पर नज़र रखती तो शायद निक्की की जान बचा लेती। निक्की के पड़ोसी कहां थे, क्या किसी ने निक्की के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
निक्की के गांव की ग्राम पंचायतों का क्या? क्या पुलिस को सूचित करना उनका कर्तव्य नहीं है? हम भिखारियों और कायरों का समाज बना रहे हैं। ये ससुराल वाले भिखारियों का समाज। हम भिखारियों और कायरों का समाज बना रहे हैं। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।
Nikki Murder Case: निक्की का मर्सिडीज चलाते हुए पुराना वीडियो वायरल, कंचन ने इंस्टा पर किया था शेयर
निक्की केस पर क्या बोले भाजपा सांसद
नोएडा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद महेश शर्मा ने बताया कि पिता के साथ उन्हें भी बेटी निक्की के खोने का गम है। पहले भी पंचायतों के ज़रिए पारिवारिक विवाद को ख़त्म करने की कोशिश की गई थी। आज वो हमारे बीच नहीं रही। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। मैं इस घटना की निंदा करता हूँ। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे…”
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
15 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines