Kanpur married woman locked room and snake bite: ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी जैसा केस कानपुर की रेशमा के साथ सामने आया. दहेज की मांग पूरी न होने पर निक्की को आग लगाई गई, वहीं कानपुर की रेशमा को कमरे में बंद कर ससुरालियों ने नाली के रास्ते सांप छोड़ दिया. सांप ने रात को रेशमा के पैर में काट लिया. दर्द से तड़पती हुई रेशमा को बचाने की बजाय उसके ससुराल वाले बाहर खड़े होकर हंस रहे थे. दोनों मामलों में फर्क इतना है कि निक्की बच नहीं पाई, हालांकि उसकी बहन ने मौके पर वीडियो बना ली थी, लेकिन रेशमा अभी जिंदगी की जंग लड़ रही है. उसकी बहन ने उसकी जान बचा ली. कानपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 7 लोगों पर केस दर्ज किया है.
कानपुर के कर्नलगंज में हैरान कर देगा मामला
कानपुर के कर्नलगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां दहेज की मांग पूरी न हो पाई तो विवाहिता रेशमा को ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर सांप छोड़ दिया. सांप ने रेशमा को काटा, हालांकि मौके पर पहुंची उसकी बहन रिजवाना ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें: I Love Muhammad पर विवाद क्यों, लगे सिर तन से जुदा के नारे, कानपुर से लेकर मुंबई तक हंगामा क्यों?
2021 को शाहनवाज से हुआ था निकाह
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में रिजवाना ने बताया कि कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन रेशमा का निकाह 19 मार्च 2021 को शाहनवाज से हुआ था. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे. गत 18 सितंबर को ससुरालवालों ने रेशमा को एक बंद कमरे में रहने पर मजबूर किया. उसके बाद नाले के रास्ते कमरे में एक कोबरा सांप छोड़ दिया.
देर रात सांप ने रेशमा के पैर में काट लिया. दर्द से तड़पती हुई रेशमा को बचाने की बजाय उसके ससुराल वाले बाहर खड़े होकर हंस रहे थे. रेशमा ने किसी तरह बहन रिजवाना को फोन करके घटना की सूचना दी, जिसके बाद रिजवाना ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया.
यह भी पढ़ें: Indore: कई सांपों को पकड़ चुका कांस्टेबल कोबरा से हारा, हाथ पर काटा तो जहर ने मारा
कानपुर पुलिस ने लिया एक्शन
रिजवाना की शिकायत पर पुलिस ने पति शाहनवाज, सास-ससुर, जेठ और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज किया है. पीड़िता रेशमा का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 hr agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 hr agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
23 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines