नोएडा के सेक्टर 18 में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए नई टेक्नोलॉजी लाई गई है। इस नई टेक्नोलॉजी आम जनता और यातायात दोनों के फायदे के लिए लगाई गई है, ताकि अचानक होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसके साथ ही लोगों को इंस्टाग्राम की पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी भी दी गई है। इससे पहले भी नोएडा में आम जनता की सुविधा के लिए ट्रैफिक को लेकर कई सारे बदलाव देखने को मिल चुके हैं। पार्किंग से लेकर मोबाइल ऐप की सुविधाएं शामिल थीं। इस बार कुछ अलग किया गया है।
लोगों का आना-जाना होगा आसान
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस टेक्नोलॉजी को रेड लाइट द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। जैसे ही रेड लाइट होगी, लोगों के चलने वाले रास्ते पर कोई ट्रैफिक न आए, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। इस दौरान साइज में लगे इलेक्ट्रॉनिक पाइप जमीन से बाहर आ जाएंगे ताकि यहां से कोई बाइक या कार अपना रास्ता बनाते हुए न गुजरे। कई बार ऐसा होता है कि गाड़ियां आसान रास्ता ढूंढते हुए फुटपाथ पर आने लगती हैं, जिस वजह से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। अब इस सुविधा के आने से लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने उठाए ये कदम
इससे पहले भी नोएडा जैसे शहर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कुछ नए नियम और तकनीकें लागू की थीं, ताकि ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इसमें कुछ नियम शामिल हैं जैसे कि लेन बदलने के लिए 100 मीटर पहले ही लेन बदलनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया जाएगा। लेन चेंजिंग जोन में कैमरे लगाने का फैसला लिया गया ताकि उल्लंघनों की निगरानी की जा सके और उल्लंघन करने पर चालान जारी किया जा सके। बताया गया कि यातायात के नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
41 mins agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
9 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
16 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
17 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
18 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
20 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
22 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines