Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेजी से किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शनिवार (1 मार्च) को बुलेट ट्रेन के काम की समीक्षा के लिए अहमदाबाद पहुंचे। जहां पर उन्होंने इसका काम कर रहे मजदूरों से भी मुलाकात की। इस प्रोजेक्ट में कुल 28 स्टील के ब्रिज बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 11 स्टील ब्रिज महाराष्ट्र में और 17 गुजरात में हैं। लेकिन हैं क्या आप जानते कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का सीधा संबंध उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर हापुड़ से भी है?
क्या है हापुड़ कनेक्शन?
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत नाडियाड के पास 200 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज लॉन्च किया जाएगा, जो कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तैयार किया गया है। हापुड़ से इस पुल की साइट करीब 1200 किलोमीटर दूर है। इस पुल के स्टील स्ट्रक्चर के 700 टुकड़े ट्रेलरों के जरिए साइट पर पहुंचाए जा रहे हैं। इस स्टील ब्रिज का पहला हिस्सा इसी महीने लॉन्च हो जाएगा और बाकी अगस्त 2025 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: गुजरात के इस शहर में तैयार हुई स्टेशन की तीन मंजिलें; जानिए कब चलेगी बुलेट ट्रेन?
100 साल चलेगा पुल
हापुड़ में बनाए जा रहे इस पुल में 100-100 मीटर के दो खंड हैं। यह 14.3 मीटर चौड़ा और 14.6 मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है। इस स्टील के पुल का वजन लगभग 1500 मीट्रिक टन बताया जा रहा है। स्टील के हिस्सों को जोड़ने का काम टोर शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ बोल्ट तकनीक से किया जा रहा है, जिसकी वजह से इसकी उम्र 100 साल बताई जा रही है। स्टील का यह पुल हाईवे, एक्सप्रेसवे और ट्रेन के लिए काम करेगा।
बुलेट ट्रेन के बारे में
बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है, जिसमें से 352 किलोमीटर गुजरात और दादर एवं नागर हवेली में है। बाकी का 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें जो 12 स्टेशनों होंगे उसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती का नाम शामिल है।
कहां तक पहुंचा काम?
जानकारी के मुताबिक, अभी गुजरात में 8 में से 6 स्टेशनों का स्ट्रक्चर वर्क हो चुका है। वहीं, महाराष्ट्र में भी 3 एलिवेटेड स्टेशनों पर काम शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा, मुंबई में भी बेस स्लैब का काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Bullet Train Project Update: गुजरात के इस शहर में पूरा हुआ प्रोजेक्ट का काम; एक्सप्रेसवे से गुजरेगी बुलेट ट्रेन
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
11 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
17 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines