Mulayam Singh Yadav Birthday: मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ। हालांकि अब सपा के नेताजी आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके जीवन से जुड़ी बातें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। नेताजी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताएंगे। भले ही ये मुलायम सिंह का खास दिन हैं लेकिन इस दिन हम उनसे जुड़े उनके खास नेता आलमबदी के बारे में बात करेंगे, यह सपा के ऐसे नेता हैं जिनको लोग ईमानदारी के नाम से जानते हैं। यहां तक पार्टी खुद उनका टिकट घर भिजवाती थी।
मुलायम सिंह यादव से जुड़ा किस्सा…
आलमबदी का जब नाम आता है तो उनकी सादगी का जिक्र होता है। मुलायम सिंह खुद उनके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित थे। एक बार की बात है चुनाव का माहौल था और दिल्ली के ऑफिस में नेताजी आने वाले थे। इस दौरान एक मौलाना टिकट चाहते थे, वह 3 बस में मौलानाओं को भरकर लाए। सभी लोग ऑफिस के बाहर खड़े थे, इतनी भीड़ को देखकर नेताजी समझ गए कि क्या मामला है। तुरंत नेताजी ने बोला कि इतने लोगों के साथ आया है बहुत बड़ा नेता बन रहा है। इसके बाद नेताजी ने उसको वापस भेज दिया।
ये भी पढ़ें: करहल में दलित युवती की हत्या, मां बोली-बेटी ने फूल को वोट देने की कही थी बात
नेताजी ने इस दौरान एक बात कही कि जब तक दिल्ली की सड़कों पर ऐसे चलने वाले नेताओं को पार्टियां टिकट देती रहेंगी तब तक रूट लेवल के कार्यकर्ता अपने आप को इससे जोड़ नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोग घर बैठे रहें तो पार्टी खुद दी ऐसे लोगों की योग्यता को देखकर टिकट उनके घर भिजवा दे।
आलमबदी ऐसे ही नेताओं में से एक हैं जो कभी भी चुनाव के ऐलान के बाद कभी नेताजी के घर की तरफ नहीं गए। उनकी ईमानदारी और सादगी को देखते हुए नेताजी ने भी कभी उनको टिकट लेने के लिए घर से बाहर आने का मौका नहीं दिया। वह खुद ही आलमबदी के घर पार्टी टिकट और सिंबल भिजवा देते थे।
कौन हैं आलमबदी?
आलमबदी का जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ जिले में हुआ। उन्होंने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की और इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उन्होंने कुदसिया खान से शादी की और उनके 6 बेटे हैं। 1996 से आलमबदी निजामाबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, इसके साथ ही वह समाजवादी पार्टी के सदस्य भी हैं। आलमबदी उत्तर प्रदेश की 13वीं, 14वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मनोज को 34,187 के अंतर से हराया, निजामाबाद निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर अपना कब्जा जमाए रखने में कामयाब हुए।
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines