Ayodhya Ram Mandir Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर से एक जरूरी खबर सामने आई है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि जल्द ही हमारे कार्यकर्ता देशभर के चार लाख गांवों में जाएंगे और वहां से राम भक्तों से चंदा इकट्ठा करेंगे। राम मंदिर के निर्माण शुरू होने से पहले ही देशभर से भारी तादाद में चंदा मिला था।
बताई आगे की प्लानिंग
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि देश-दुनिया में रह रहे भक्तों और श्रद्धालुओं में राम मंदिर के प्रति अपार आस्था और विश्वास है। उन्होंने कहा कि हमारी ट्रस्ट ने अन्य संस्थाओं से सहायता ली है और यह प्रयास है कि देश के करीब 4 लाख गांव में हमारे कार्यकर्ता जाएगे और रसीद देकर चंदा इकट्ठा करेंगे।
3500 करोड़ का मिला है चंदा
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण के समय ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने 10 करोड़, 50 करोड़ और लाखों रुपए भी चंदे में दिए। इससे करीब 3,500 करोड़ रुपए चंदे के रूप एकत्रित हुए हैं। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु 26 जनवरी से पहले मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।
14-15 से शुरू होगा कार्यक्रम
अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनवरी की किस तिथि को आएंगे ये अभी तय नहीं हो पाया है। हालांकि उन्होंने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा लगभग 14-15 जनवरी से साधु-संतो द्वारा शुरू कर दी जाएगी। संभावना है कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम करीब 10 दिन तक चलेगा। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस दिन पीएम मोदी आएंगे, उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
18 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
18 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
20 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
21 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
23 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines