Monsoon Update: देश के उत्तरी राज्यों में मानसून अपने पूरे जोर पर है। पहाड़ों पर लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ों पर बारिश (Monsoon Update) से मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में जमकर बारिश हो रही है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ रेल अलर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऋषिकेश में आज यानी रविवार को मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं आईएमडी ने 11 और 12 जुलाई के लिए चमोली, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोडा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है।
सीएम धामी ने लोगों से की ये अपील
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए जारी रेड अलर्ट को लेकर स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है। उन्होंने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सभी राज्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने कहा है कि सभी तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा पर आगे बढ़ना चाहिए।
बारिश से भूस्खलन, कई प्रमुख रास्ते बंद
बारिश के कारण उत्तराखंड में छिनका के पास भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल में चंपावत में एनएच-9 भी अवरुद्ध है। राज्य की पर्यटन नगरी नैनीताल में रविवार को सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। हालांकि यहां के लिए आईएमडी की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी बारिश से हालात गंभीर है। रविवार को मुरादाबाद, गजियाबाद, हापुड़, नोएडा समेत कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। शनिवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मुरादाबाद की सड़कों पर पानी भर गया है। यही हाल नोएडा की सड़कों का है। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के कारण जाम की स्थिति नहीं हुई।
नोएडा में रुक-रुककर भारी बारिश
नोएडा में सुबह से रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण सड़कों पर वाटर लॉगिंग की समस्या हो रही है। रविवार को पहले सुबह के वक्त भारी बारिश हुई। इसके बाद दोपहर बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर में करीब तीन बजे काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
2 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
18 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
20 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
22 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
23 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines