हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monsoon fury: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ी आफत; भूस्खलन से कई हाईवे समेत 941 मार्ग बंद, यात्री फंसे

विज्ञापन

Monsoon fury: पहाड़ी राज्यों में मानसून की बारिश कहर (Monsoon fury) बनकर आई है। पहाड़ों पर पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बरसाती नदियां और नाले उफान मार रहे हैं। इसके साथ ही पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 941 से ज्यादा सड़के बंद हैं।

उत्तराखंड में 165 रास्तों पर आया मलबा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मानसूनी बारिश जारी रही, जिससे उत्तराखंड में करीब 165 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। भूस्खलन के कारण बंद हुए मार्गों पर कई लोग फंसे हुए हैं। उत्तराखंड में छिनका के पास भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और कुमाऊं मंडल में चंपावत में एनएच-9 बंद है।

पहाड़ी से गिरा वाहन, छह लोग लापता

टिहरी जिले के गूलर में एक वाहन के पहाड़ी से लुढ़कने के बाद 11 यात्रियों में से पांच को बचा लिया गया है, जबकि छह अन्य यात्रियों के लिए तलाशी अभियान जारी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के अनुसार, ये दुर्घटना श्रीनगर-बद्रीनाथ राजमार्ग पर हुई। छिनका के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे लगातार बाधित हो रहा है।

विज्ञापन

ये प्रमुख हाईवे भी बंद

एक अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण रविवार सुबह से राजमार्ग बाधित है, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास फिर से बाधित हो गया है। पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। इसके कारण उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1678046090309038080

विज्ञापन

कांवड़ियों से प्रशासन ने की ये अपील

बारिश के कारण पूरे हरिद्वार शहर में जलभराव है। इस समय गंगा जल लेने के लिए आने वाले कांवरियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जैसे ही भारतीय मौसम विभाग ने रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के सभी अधिकारियों को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

हिमाचल प्रदेश में 776 रास्ते बंद

उधर हिमाचल प्रदेश के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खराब मौसम के बाद राज्य की स्थिति को लेकर एएनआई से बात की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 776 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन और पेड़ उखड़ने की घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola