आजमगढ़ में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम में ही बीजेपी के नेता आपस में भिड़ गए. विवाद कोतवाली तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई है. बताया जा रहा है कि आजमगढ़ में नेहरू हाल में मंत्री अनिल राजभर जा रहे थे, जहां उनका कार्यक्रम था.
क्यों हुआ विवाद?
बताया जा रहा है कि काफिले में गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर आपस में समर्थक भिड़ गए. एक तरफ भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री अमन श्रीवास्तव हैं जिन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का संरक्षण प्राप्त है. दूसरी तरफ निखिल राय हैं जो भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की टीम से जुड़े हुए हैं.
दोनों पक्ष कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे, जहां फिर आपस में भिड़ गए. इसके बाद दोनों पक्षों को शांत करना मुश्किल हो गया. विवाद बढ़ता देख कोतवाली में भारी फोर्स तैनात किया गया है. पूरा मामला आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली का बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: नोएडा के दारोगा और सिपाही का प्यार सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पत्नी ने खोल दी पूरी पोल
बता दें कि जीएसटी की घटी दरों को लेकर नेहरू हाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर पहुंचे. बताया जा रहा है कि पहले काफिले में गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर कार्यक्रम में उनके मंच पर पहुंचते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष आजमगढ़ निखिल राय और भाजयुमो जिला मंत्री लालगंज अमन श्रीवास्तव में मारपीट हो गई. कोतवाली पहुंचे दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट हुई.
यह भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा मामले में SC का बड़ा फैसला, पूर्व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और बेटे के खिलाफ केस दर्ज
वहीं मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि आपस में बैठकर विवाद सुलझा लेंगे. हालांकि आपसी लड़ाई की जिले में जमकर चर्चा हो रही है. एक तरफ जहां मंत्री जीएसटी के फायदे गिनाने पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेताओं के बीच बवाल सामने आ गगया. पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा रहा. कोतवाली में बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी.
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
5 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
5 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
8 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
12 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines